मदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2026 14:06 IST2026-05-16T14:05:54+5:302026-05-16T14:06:50+5:30

मुथुकलाई ने विजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘मिनसारा कन्ना’, ‘थमिजन’, ‘यूथ’, ‘भगवती’ और ‘सुरा’ शामिल हैं।

CM Vijay please help His 47-year-old wife Malathi unconscious 17 days ventilator Popular Tamil film comedian Muthukaalai appeals Tamil Nadu Chief Minister | मदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

file photo

Highlightsतत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।

चेन्नई: तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने गंभीर रूप से बीमार अपनी पत्नी को बचाने के लिए शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भावुक अपील करते हुए तत्काल उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुथुकलाई की 47 वर्षीय पत्नी मालथी को मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके लिए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।

बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद हुए गंभीर संक्रमण के कारण मालथी पिछले 17 दिनों से बेहोश हैं और उन्हें सांस लेने में सहायता के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है। अभिनेता ने मुख्यमंत्री से पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सभी आवश्यक उन्नत चिकित्सा सुविधा और सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। मुथुकलाई ने विजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘मिनसारा कन्ना’, ‘थमिजन’, ‘यूथ’, ‘भगवती’ और ‘सुरा’ शामिल हैं।

Web Title: CM Vijay please help His 47-year-old wife Malathi unconscious 17 days ventilator Popular Tamil film comedian Muthukaalai appeals Tamil Nadu Chief Minister

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे