2025-26 में 31 दिसंबर तक 2700 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला, दिल्ली नगर निगम ने तोड़े रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 19:47 IST2026-01-17T19:46:22+5:302026-01-17T19:47:24+5:30

पंजीकृत संपत्ति करदाताओं की कुल संख्या वित्त वर्ष 2024-25 के 10.31 लाख से बढ़कर इस साल 12.43 लाख हो गई है, जो करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

mcd Property tax collection Rs 2700 crore till December 31, 2025-26 Delhi Municipal Corporation breaks records | 2025-26 में 31 दिसंबर तक 2700 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला, दिल्ली नगर निगम ने तोड़े रिकॉर्ड

file photo

Highlightsपिछले पांच वर्षों का बकाया चुकाकर ब्याज और जुर्माने पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि इस योजना ने उन लोगों को भी कर देने के लिए प्रेरित किया।लगभग 91,000 नए करदाताओं से प्राप्त 320 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 31 दिसंबर तक 2,700 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर वसूला है, जो अब तक का सबसे अधिक संग्रह है। निगम के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कर संग्रह में इस उछाल के साथ ही करदाताओं की संख्या में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। पंजीकृत संपत्ति करदाताओं की कुल संख्या वित्त वर्ष 2024-25 के 10.31 लाख से बढ़कर इस साल 12.43 लाख हो गई है, जो करीब 21 प्रतिशत की वृद्धि है।

नगर निगम के अधिकारियों ने इस वृद्धि का श्रेय करदाताओं तक पहुंच, सख्त प्रवर्तन और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शुरू की गई माफी योजना 'सुनियो' को दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ''इस योजना के तहत, संपत्ति के मालिक चालू वर्ष के कर के साथ पिछले पांच वर्षों का बकाया चुकाकर ब्याज और जुर्माने पर छूट प्राप्त कर सकते हैं।''

अधिकारियों ने कहा कि इस योजना ने उन लोगों को भी कर देने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने पहले गलत विवरण देकर कम कर दिया था। आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर तक लगभग 1.70 लाख करदाताओं ने 'सुनियो' योजना का लाभ उठाया, जिससे करीब 933 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कहा गया कि इसमें कर दायरे में आए लगभग 91,000 नए करदाताओं से प्राप्त 320 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 

Web Title: mcd Property tax collection Rs 2700 crore till December 31, 2025-26 Delhi Municipal Corporation breaks records

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे