प्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2026 16:00 IST2026-05-02T15:59:26+5:302026-05-02T16:00:12+5:30

Darbhanga: डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Darbhanga Mo Arman shot dead love affair body dumped deserted place mama Parvez said gone meet girlfriend hotel and 5-6 boys killed him | प्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

सांकेतिक फोटो

Highlightsसुबह जब वे टहलने के लिए आम के बगीचे में पहुंचे, तो पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला।शक के आधार पर प्रेमिका, उसकी बहन और भाई को हिरासत में लिया है।गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस ‘मर्डर मिस्ट्री’ की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।

Darbhanga: बिहार में दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बांध किनारे गांछी (श्मशान घाट के पास बगीचे) में एक युवक की लाश बरामद हुई। युवक की मौत की वजह प्रेम प्रसंग में होने की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मोहम्मद रहमत अली के बेटे मो. अरमान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह जब वे टहलने के लिए आम के बगीचे में पहुंचे, तो पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला।

देखते ही देखते यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक को गोली मारकर हत्या की गई और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया।

मृतक के परिजन इस हत्या के पीछे ‘प्रेम प्रसंग’ प्रसंग बता रहे हैं। अरमान के मामा मो. परवेज के अनुसार, शुक्रवार को अरमान एक लड़की से मिलने होटल गया था, जहां उसके साथ 5-6 लड़कों ने मारपीट भी की थी। इसके बाद रात करीब 8 बजे उसकी परिवार से आखिरी बातचीत हुई और फिर उसका मोबाइल बंद हो गया।

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी लाश मिलने की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर प्रेमिका, उसकी बहन और भाई को हिरासत में लिया है।

उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस ‘मर्डर मिस्ट्री’ की हर कड़ी को जोड़ा जा सके। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अब कॉल डिटेल, होटल के सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

Web Title: Darbhanga Mo Arman shot dead love affair body dumped deserted place mama Parvez said gone meet girlfriend hotel and 5-6 boys killed him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे