Ghaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2025 09:41 IST2025-12-14T09:41:33+5:302025-12-14T09:41:38+5:30
Ghaziabad: उसने जाली खाते बनाए और आरटीजीएस अंतरण एवं चेक के जरिए धन निकाला।

Ghaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
Ghaziabad: जिले के पटाला कस्बे की पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के एक कर्मचारी को ग्राहकों के खातों से करीब 65 लाख रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक की पटाला शाखा के प्रबंधक हिमांशु गुप्ता ने 21 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी की पहचान सोमिल तिवारी (29) के रूप में हुई जिसे शनिवार को बैंक शाखा से गिरफ्तार किया गया।
सक्सेना ने बताया कि तिवारी ने शेयर व्यवसाय में खुद को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए बैंक शाखा में निवेश करने वाले लोगों के धन का गबन किया तथा कुल 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। अधिकारी के अनुसार, तिवारी ने कबूल किया कि उसने कम एक्टिविटी वाले खातों को निशाना बनाया।
उसने जाली खाते बनाए और आरटीजीएस अंतरण एवं चेक के जरिए धन निकाला। एक ग्राहक का चेक बाउंस होने के बाद बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने के दौरान यह धोखाधड़ी का मामला सामने आया।