सड़क पर 24 मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे?, तेज रफ्तार कार कहर, निर्माण कार्य में लगे 13 को कुचला, 2 की मौत और 11 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 18:10 IST2026-01-18T18:04:30+5:302026-01-18T18:10:33+5:30

Jabalpur: सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास सड़क पर 24 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और दोपहर डेढ़ बजे भोजन करने लगे।

Jabalpur High-speed car wreaks havoc, crushes 13 construction workers, 2 dead and 11 injured 24 labourers were eating food on the road after work | सड़क पर 24 मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे?, तेज रफ्तार कार कहर, निर्माण कार्य में लगे 13 को कुचला, 2 की मौत और 11 घायल

file photo

Highlightsतेज रफ्तार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की कार मजूदरों को रौंदते हुए फरार हो गई।स्थानीय लोगों ने बरेला पुलिस और ‘डायल 108’ को फोन कर जानकारी दी।दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने निर्माण कार्य में लगे 13 मजदूरों को कुचल दिया, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष 11 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पल्लवी शुक्ला ने कहा कि सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास सड़क पर 24 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे और इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे भोजन करने लगे।

उन्होंने कहा कि इसी बीच बरेला से जबलपुर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की कार मजूदरों को रौंदते हुए फरार हो गई। शुक्ला ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बरेला पुलिस और ‘डायल 108’ को फोन कर जानकारी दी, जिसके कुछ ही देर में थाना प्रभारी अनिल पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। एएसपी ने कहा, "इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शेष 11 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक की हालत गंभीर बताई गई है।" उन्होंने कहा कि कार चालक की बरेला पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। शुक्ला ने कहा कि मृतकों की पहचान लंझो बाई और चैनवती के रूप में हुई है और दोनों की उम्र लगभग 40 वर्ष थी। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतक और सभी घायल महिलाएं हैं और वे मंडला के वीजाडाड़ी की रहने वाली हैं।

Web Title: Jabalpur High-speed car wreaks havoc, crushes 13 construction workers, 2 dead and 11 injured 24 labourers were eating food on the road after work

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे