पिछले 12 साल से बड़ी बेटी से यौन शोषण, छोटी बेटी से पिता ने किया छेड़छाड़ तो मामला खुला?, बेटियों ने मां को बताया, अरेस्ट हुआ हैवान बाप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 17:22 IST2026-01-17T17:22:00+5:302026-01-17T17:22:58+5:30

Jodhpur: पुलिस के अनुसार, कथित शोषण का यह मामला उस वक्त सामने आया जब आरोपी ने अपनी छोटी बेटी (15) के साथ छेड़छाड़ की।

Jodhpur Elder daughter sexually abused past 12 years case exposed when father molested younger daughter Daughters told mother, arrested | पिछले 12 साल से बड़ी बेटी से यौन शोषण, छोटी बेटी से पिता ने किया छेड़छाड़ तो मामला खुला?, बेटियों ने मां को बताया, अरेस्ट हुआ हैवान बाप

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी पिता लगभग 12 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।पुलिस के अनुसार, बलात्कार की सबसे हालिया घटना सिर्फ एक महीने पहले हुई थी।

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में अपनी दो बेटियों का यौन शोषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कलेक्ट्रेट परिसर में छुपा हुआ था। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पीड़िताओं के बयान दर्ज कर उनकी चिकित्सीय जांच करा ली गई है। पुलिस के अनुसार, कथित शोषण का यह मामला उस वक्त सामने आया जब आरोपी ने अपनी छोटी बेटी (15) के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की ने जब यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई, तब यह खुलासा हुआ कि बड़ी बहन का भी पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से शोषण किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, ‘‘बड़ी बेटी के साथ यह कथित शोषण तब शुरू हुआ जब वह महज छह साल की थी। उस दौरान उसके पिता ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया।

तब से वह लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी और चेतावनी दी थी कि वह अपनी मां या किसी अन्य रिश्तेदार को इस बारे में न बताए। धमकियों से डरी बड़ी बेटी सालों तक खामोश रही, जबकि आरोपी पिता लगभग 12 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस के अनुसार, बलात्कार की सबसे हालिया घटना सिर्फ एक महीने पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, हाल ही में जब आरोपी ने छोटी बेटी के साथ दुर्व्यवहार किया, तो उसने उसका विरोध किया और बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को इस बारे सब कुछ अपनी मां को बताने के लिए राजी किया।

पुलिस के अनुसार, जब लड़कियों की मां को घटना की जानकारी मिली तो उनके और आरोपी व्यक्ति के बीच तीखी बहस हुई और मामला परिवार में फैल गया। पुलिस के अनुसार, कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी तीन दिन पहले छिप गया था। शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को पिता के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिता के खिलाफ धमकी और शारीरिक हमले के जरिये बलात्कार, 12 साल तक लगातार यौन शोषण और अपनी छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप हैं। अधिकारी के अनुसार, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं को भी इस मामले में जोड़ा गया है।

Web Title: Jodhpur Elder daughter sexually abused past 12 years case exposed when father molested younger daughter Daughters told mother, arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे