AI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

By आनंद शर्मा | Updated: May 9, 2026 20:16 IST2026-05-09T20:15:53+5:302026-05-09T20:16:16+5:30

राइट्स लिमिटेड का ये ब्लूप्रिंट (प्लान) मई अंत तक मध्य रेलवे, नागपुर मंडल प्रशासन काे साैंपने की संभावना मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने जताई है. ऐसा हाेने पर अगले एक दाे महीने में जमीनी स्तर पर भगदड़राेधी उपायाें काे मूर्तरूप देने की शुरुआत हाे सकती है.

AI Alerts to Prevent Stampedes at Nagpur Station; RITES' Crowd Management Blueprint Ready by End of May | AI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

AI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

नागपुर: त्योहारों, स्पेशल ट्रेनों और पीक आवर्स में नागपुर रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ अब यात्रियों के लिए खतरा नहीं बनेगी. मध्य रेलवे, नागपुर मंडल प्रशासन अब रेलवे स्टेशन को ‘स्टाम्पेड प्रूफ’ बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का उपयाेग करने की तैयारी में है. इससे नागपुर स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों की एंट्री से लेकर प्लेटफॉर्म तक पहुंच पूरी तरह नियंत्रित और तकनीक आधारित होगी. इससे एआई से अलर्ट मिलते से नागपुर स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति को टाला जा सकेगा. 

इसके लिए मध्य रेलवे, नागपुर मंडल प्रशासन ने भारतीय रेलवे के ही उपक्रम ‘राइट्स लिमिटेड’ काे बताैर कंसल्टंट ‘साइंटिफिक क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट’ बनाने की जिम्मेदारी साैंपी है. राइट्स लिमिटेड का ये ब्लूप्रिंट (प्लान) मई अंत तक मध्य रेलवे, नागपुर मंडल प्रशासन काे साैंपने की संभावना मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल ने जताई है. ऐसा हाेने पर अगले एक दाे महीने में जमीनी स्तर पर भगदड़राेधी उपायाें काे मूर्तरूप देने की शुरुआत हाे सकती है.

अमन मित्तल ने बताया कि राइट्स लिमिटेड के ‘साइंटिफिक क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट’के आधार पर नागपुर स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ कम की जा सके इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, आरओ पेयजल, शौचालय, टिकटिंग सुविधा, पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी निगरानी, लगेज स्कैनर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पंखे और अग्निशमन प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. पुरुष, महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय भी बनाए जाएंगे. इसके साथ अतिरिक्त टिकट काउंटर और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने की भी योजना है.

एक्सेस कंट्रोल सिस्टम होगा लागू

 मध्य रेलवे प्रशासन नागपुर स्टेशन परिसर में पूर्ण एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करने की तैयारी में भी है. इसके तहत कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों को सीधे प्लेटफॉर्म तक प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बिना टिकट या वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म के बाहर निर्धारित होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा. इससे अचानक बढ़ने वाली भीड़ और भगदड़ जैसी स्थितियों पर नियंत्रण संभव हाेने की बात अमन मित्तल ने कही.

भीड़ प्रबंधन के लिए स्पेशल वॉर रूम भी

- रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए डिविजनल कंट्रोल ऑफिस में स्पेशल वाॅर रूम भी बनाए गए हैं. यहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ निगरानी करेंगे. स्टेशन परिसर में एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक संचार उपकरण, क्यूआर आधारित पहचान पत्र और कर्मचारियों के लिए नई यूनिफॉर्म भी लागू की जाएगी, ताकि आपातकालीन हालात में त्वरित पहचान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके. सभी विभाग और संबंधित एजेंसियां मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग के एकीकृत नियंत्रण में कार्य करेंगी, ताकि भीड़ प्रबंधन व्यवस्था काे अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाया जा सके.

क्या होंगे बड़े बदलाव?

- स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया
- एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी
- प्लेटफॉर्म पर नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था
- अतिरिक्त टिकट काउंटर और एटीवीएम
- लगेज स्कैनर व आधुनिक अनाउंसमेंट सिस्टम
- पुरुष, महिला, दिव्यांगाें के लिए अलग सुविधाएं

Web Title: AI Alerts to Prevent Stampedes at Nagpur Station; RITES' Crowd Management Blueprint Ready by End of May

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे