किश्‍तवाड़ में आतंक मुठभेड़ में 7 सुरक्षाकर्मी जख्‍मी, आतंकी भी घायल, सेना अस्‍पताल में एडमिट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 18, 2026 20:43 IST2026-01-18T20:41:59+5:302026-01-18T20:43:41+5:30

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान उस समय हुई जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला कर दिया।

jammu kashmir 7 security personnel injured in terror encounter in Kishtwar terrorist also injured admitted to Army hospital | किश्‍तवाड़ में आतंक मुठभेड़ में 7 सुरक्षाकर्मी जख्‍मी, आतंकी भी घायल, सेना अस्‍पताल में एडमिट

file photo

Highlightsसुरक्षाबलों को इन क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।तलाशी कर रहे सुरक्षकर्मियों पर गोलीबारी की। इसपर जबावी कार्रवाई की गई।

जम्‍मूः किश्तवाड़ जिले में में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी। इस मुठभेड़ में सात सुरक्षाकर्मियों के जख्‍मी होने की खबर है। एक आतंकी के जख्‍मी होने का दावा भी किया जा रहा है। तीन गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों को सेना के अस्पताल ले जाया गया है। इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी कर दी है। यहां नाइट कार्डन भी लगाया गया है। यह मुठभेड़ किश्‍तवाड़ के सिंहपोरा इलाके में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान उस समय हुई जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला कर दिया।

सुरक्षाबलों को इन क्षेत्रों में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। यह जानकारी खुफिया तौर पर जुटाई गई थी। इसी के आधार पर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इलाके में कार्डन एंड सर्च आपरेशन शुरू किया था। एक अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंहपोरा के जंगल इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर, सेना, पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप की एक संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने तलाशी कर रहे सुरक्षकर्मियों पर गोलीबारी की। इसपर जबावी कार्रवाई की गई। 

मुठभेड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में भेजा गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। आपरेशन अभी जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इन इलाकों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। वे इलाके में फंसे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर रखा है।

Web Title: jammu kashmir 7 security personnel injured in terror encounter in Kishtwar terrorist also injured admitted to Army hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे