कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिकाः 1 सीट से एकनाथ शिंदे ने मारी बाजी?, शिवसेना 52 और भाजपा 51 सीट, 122 सदस्यीय निगम में महायुति की सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 15:05 IST2026-01-17T15:03:49+5:302026-01-17T15:05:44+5:30

Kalyan-Dombivli Municipal Corporation: भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई समेत 25 में सत्ता हासिल कर ली है।

Kalyan-Dombivli Municipal Corporation Eknath Shinde won from 1 seat Shiv Sena 52 and BJP 51 seats Mahayuti government in 122 member corporation | कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिकाः 1 सीट से एकनाथ शिंदे ने मारी बाजी?, शिवसेना 52 और भाजपा 51 सीट, 122 सदस्यीय निगम में महायुति की सरकार?

file photo

HighlightsKalyan-Dombivli Municipal Corporation: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को एक सीट मिली।Kalyan-Dombivli Municipal Corporation: भाजपा 51 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। Kalyan-Dombivli Municipal Corporation: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को पांच सीटें।

ठाणेः कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के चुनावों में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें शिवसेना ने महायुति के अपने सहयोगी दल को एक सीट से हरा दिया। शुक्रवार को अंतिम मतगणना के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 122 सदस्यीय महानगरपालिका में 52 सीट जीतीं।

जबकि भाजपा 51 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। केडीएमसी के चुनाव विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शिवसेना (उबाठा) 11 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को पांच सीटें, कांग्रेस को दो सीट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को एक सीट मिली।

किसी भी एक पार्टी के अकेले दम पर स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल न होने के कारण ये परिणाम आने वाले दिनों में गहन बातचीत और रणनीतिक चर्चाओं की संभावना को दर्शाते हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई समेत 25 में सत्ता हासिल कर ली है।

Web Title: Kalyan-Dombivli Municipal Corporation Eknath Shinde won from 1 seat Shiv Sena 52 and BJP 51 seats Mahayuti government in 122 member corporation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे