लातूर महानगर पालिकाः कांग्रेस को बहुमत, 70 में से 43 सीट पर जीत, भाजपा 22, वंचित बहुजन आघाड़ी को 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 सीट पर जीत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 17:03 IST2026-01-16T17:02:23+5:302026-01-16T17:03:47+5:30
Latur Municipal Corporation:

Latur Municipal Corporation
Latur: कांग्रेस ने शुक्रवार को मध्य महाराष्ट्र की लातूर महानगर पालिका का चुनाव जीत लिया जहां पार्टी को 70 में से 43 सीटों पर विजय के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। यहां भाजपा 22 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। कांग्रेस के लिए लातूर महानगर पालिका की जीत ने मरहम लगाया है।
#BreakingNews: लातुर में कांग्रेस को बहुमत, 70 में से 43 सीटें जीतीं; बीजेपी को सिर्फ 22 सीटें#BMCResults#Congress#BJP | @ShobhnaYadavapic.twitter.com/rMrxIR8fmY
— Zee News (@ZeeNews) January 16, 2026
Latur Municipal Corporation Results
— Aditya Goswami (@AdityaGoswami_) January 16, 2026
INC- 43
VBA- 04
BJP- 22
NCP- 01
Congress-VBA alliance secures a resounding victory in the Latur Municipal Corporation under the decisive leadership of @AmitV_Deshmukh. pic.twitter.com/u63AEBCaHc
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मतदान से कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख पर विवादित टिप्पणी की, जिससे कांग्रेस उम्मीदवारों को लाभ मिला। अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस को 43 सीटें मिलीं, भाजपा को 22, वंचित बहुजन आघाड़ी को 4 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर जीत मिली।