नीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2026 21:50 IST2026-05-03T21:46:31+5:302026-05-03T21:50:29+5:30

NEET-UG 2026 Exam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की जमीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय का दौरा किया

NEET-UG 2026 Exam 23 lakh registered candidates appeared in 551 cities across the country and 14 cities abroad | नीट-यूजी 2026 परीक्षाः देशभर के 551 और विदेश के 14 शहरों में 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल

file photo

HighlightsNEET-UG 2026 Exam: केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी।NEET-UG 2026 Exam: एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।NEET-UG 2026 Exam: कड़े प्रोटोकॉल के बीच लगभग 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए।

नई दिल्लीः देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-यूजी 2026 परीक्षा आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की जमीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय का दौरा किया।

प्रधान ने इस दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय और सुचारू संचालन के लिए स्थापित निगरानी तंत्र जैसे प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को संभालने और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़े प्रोटोकॉल के बीच लगभग 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसके माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है।

Web Title: NEET-UG 2026 Exam 23 lakh registered candidates appeared in 551 cities across the country and 14 cities abroad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे