PANIHATI Election Results 2026 Updates: 2763 वोट से आगे आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 12:15 IST2026-05-04T12:01:58+5:302026-05-04T12:15:30+5:30
असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर से अग्रसर नजर आ रही है।

PANIHATI Election Results 2026 Updates
PANIHATI Election Results 2026 Updates: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संभावित जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जहां वह 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 92 सीटों पर आगे है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर से अग्रसर नजर आ रही है।
पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अभी 2763 से अधिक मतों के अंतर से अपनी सीट से आगे चल रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/DMTsc4470K
चुनाव आयोग के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां और पानीहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अभी 2763 से अधिक मतों के अंतर से अपनी सीट से आगे चल रही हैं। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) शानदार शुरुआत करती दिख रही है और 103 सीटों पर आगे है।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "मेरा जो 6 महीने पहले बयान था, आज भी वही है कि अगर राजनीति विज्ञान सचमुच एक विज्ञान है, और अगर समाज विज्ञान को विज्ञान माना जाता है, तो TMC का मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था का जीवन चक्र समाप्त हो गया है और जनता की सरकार बनने वाली है।"
खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, "अभी नतीजों की घोषणा बाकी है। लोगों ने जिस भरोसे के साथ मतदान किया है वह पूरा होगा। बंगाल भारत के साथ चलेगा, अब वह बांग्लादेश की तरफ नहीं जाएगा। जनता चाहती है कि यहां परिवर्तन हो..." आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर अभी मुर्शिदाबाद जिले की नओदा सीट से 8069 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने कहा, "पश्चिम बंगाल के हर एक भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह भावुक पल है क्योंकि इस परिवर्तन के लिए हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हुए हैं। बंपर बहुमत के साथ भाजपा सरकार बना रही है। यह जीत पश्चिम बंगाल की जनता, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की जीत है।
यह जीत स्पष्ट बताता है कि घुसपैठ की हार हुई है और राष्ट्रभक्ति की जीत हुई है। यह बताता है कि पश्चिम बंगाल में TMC के कुशासन की हार हुई है, मैं जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत जनता, हमारे शहीद कार्यकर्ताओं को समर्पित है..."
वहीं सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम( द्रमुक) तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी रहने के बीच, पूर्वी भारत भगवा रंग में रंगता हुआ नजर आ रहा है। केरल में कांग्रेस 61 सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 29 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
विधानसभा चुनाव 2026 में सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर है जहां ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी का लंबे समय से दबदबा रहा है और जो अब भाजपा की पहुंच में नजर आ रहा है। मतगणना से पहले कई ‘स्ट्रॉन्गरूम’ के बाहर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तना-तनी देखने को मिली।
चुनाव प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के 2.5 लाख से अधिक जवानों को राज्य पुलिस के साथ तैनात किया गया है। अगर भाजपा ऐतिहासिक जीत की तलाश में है, तो टीएमसी ने भी लगातार चौथी बार सत्ता बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की है।
नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे और भवानीपुर में बनर्जी को चुनौती दे रहे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आत्मविश्वास से कहा, "भाजपा सरकार बनाएगी।" चुनाव के संबंध में उनकी संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, "जीतेंगे। अच्छे से जीतेंगे।" वहीं तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व अधिक सतर्क है और उसने अभी फिलहाल स्थिति पर नजर रखने की रणनीति अपनाई है।
असम में भी चुनावी प्रक्रिया काफी गहमा-गहमी भरी रही। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा 126 में से 74 सीटों पर बढ़त के साथ लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में अभिनय से राजनीति में कदम रखने वाले विजय के नेतृत्व वाली नवगठित पार्टी टीवीके चुनावी मैदान में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रही है।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में डाले गए वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान टीवीके 101 सीट पर आगे है और द्रविड़ दलों द्रमुक और अन्नाद्रमुक को पीछे छोड़ रही है। यहां तक की द्रमुक के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि चेन्नई की अपनी-अपनी सीटों पर पीछे हैं। द्रमुक 40 सीट पर आगे है।
केरल में मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जो मतदान के बाद के सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) के अनुमानों के अनुरूप है। मतगणना के शुरुआती कुछ दौर के बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 140 विधानसभा सीट में से 100 पर आगे है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केवल 40 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी में, कांग्रेस और भाजपा दो-दो सीटों पर बराबरी पर आगे है, जबकि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस सात सीटों पर आगे है।