'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

By संदीप दाहिमा | Updated: May 16, 2026 19:54 IST2026-05-16T19:50:03+5:302026-05-16T19:54:22+5:30

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "ये अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। जिनके खुद के ही मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, तब आप क्या ही उम्मीद कर सकते हैं? हमने पहले भी प्रेस वार्ता में बताया था कि इस सरकार के कुल 18 ऐसे लोग हैं जो परिवारवादी हैं।

Tejashwi Yadav Attacks Bihar Government Over Crime and Inflation | 'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

Highlights'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "ये अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार है। जिनके खुद के ही मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, तब आप क्या ही उम्मीद कर सकते हैं? हमने पहले भी प्रेस वार्ता में बताया था कि इस सरकार के कुल 18 ऐसे लोग हैं जो परिवारवादी हैं। केवल परिवारवादी और अपराधिक लोग हैं... आप समझ सकते हैं कि बिहार की स्थिति क्या है। इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। कोई विजन नहीं है, कोई रोडमैप नहीं है। दिन भर केवल फोटोशूट चलता है।

आप समझ सकते हैं कि बिहार में सरकार कैसे चल रही है...ये लोग हमें पुराने दौर में ले जाना चाहते हैं। ये सरकार हमें बैलगाड़ी के दौर में लेकर जाना चाहती है... हमने कहा ही था कि चुनाव के बाद सरकार महंगाई बढ़ाएगी और वैसा ही हुआ। चुनाव खत्म, लोगों को ठगा गया..." उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री या तो चुनावी दौरे पर रहते हैं या तो विदेश दौरे पर रहते हैं। तभी देश का यह हाल है..."

English summary :
Tejashwi Yadav Attacks Bihar Government Over Crime and Inflation


Web Title: Tejashwi Yadav Attacks Bihar Government Over Crime and Inflation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे