Buddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2026 15:22 IST2026-05-01T15:22:11+5:302026-05-01T15:22:11+5:30

बुद्ध पूर्णिमा 2026 पर करें ये आसान उपाय। चंद्रमा की कृपा, धन-समृद्धि और मानसिक शांति पाने के लिए जानें पूजा विधि और दान का महत्व।

buddha-purnima-2026-upay-pooja-vidhi-daan | Buddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

Buddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

HighlightsBuddha Purnima 2026: हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना गया हैBuddha Purnima 2026 Upay: इस दिन दान करना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया हैBuddha Purnima 2026 Upay: वैशाख पूर्णिमा को हुआ था भगवान बुद्ध का जन्म

Buddha Purnima 2026 Upay: वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह दिन गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसी तिथि पर उनका जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। यही वजह है कि बौद्ध धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है।

प्राप्त होती है माता लक्ष्मी की विशेष कृपा

वहीं हिंदू धर्म में वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है। तंत्र शास्त्र में भी इस दिन कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से न केवल सुख-समृद्धि मिलती है, बल्कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी मजबूत होती है।

बुद्ध पूर्णिमा की रात करें ये खास उपाय

बुद्ध पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन का चंद्रमा मानसिक शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक होता है। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना और विधि-विधान से पूजा करने से शारीरिक और मानसिक परेशानियों में राहत मिलती है।

जो लोग भावनात्मक तनाव या मानसिक अस्थिरता से गुजर रहे हैं, उनके लिए इस रात चंद्रमा की रोशनी में कुछ समय बिताना बेहद लाभकारी माना गया है। इससे मन को सुकून और स्थिरता मिलती है।

इस मंत्र का करें जाप

इस दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए रात में कच्चे दूध, जल और मिश्री मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है।

साथ ही तुलसी या पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। यदि आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो लक्ष्मी यंत्र या नारायण मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा पर दान का महत्व

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है या चंद्र दोष होता है, उनके लिए इस दिन पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

इसके अलावा, इस दिन दान करना भी अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। खासकर सफेद वस्तुओं का दान शुभ होता है। आप सफेद कपड़े, चावल, दूध, मिठाई, मिट्टी का घड़ा और अनाज दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Web Title: buddha-purnima-2026-upay-pooja-vidhi-daan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे