भीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2026 16:35 IST2026-05-14T15:12:23+5:302026-05-14T16:35:53+5:30
अस्पताल में मौजूद एक अधिकारी ने नान्हे से बात की और उसे आश्वासन दिया कि अधिकारी उसे आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

file photo
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली की घटना है। बरेली से एक खौफनाक वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है। बुधवार को आए भीषण तूफान के दौरान एक व्यक्ति टिन की छत के साथ हवा में उड़ गया। तूफान ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचाई। व्यक्ति ने बताया कि जब तेज हवा का झोंका आया, तब वह रस्सी पकड़े हुए था, जिससे वह और छत दोनों हवा में उड़ गए।
#WATCH | Bareilly, UP | Man seen in viral video being flung through the air during violent storms in UP yesterday, Nanhe Miyan, says, "I am a labourer... I was working when the storm struck... That’s when the structure began to lift into the air. There were four other people with… pic.twitter.com/ClE754y2nc
— ANI (@ANI) May 14, 2026
नान्हे मियां नाम के इस व्यक्ति को गिरने से चोटें आईं और अस्पताल में उसका इलाज किया गया। यह घटना बरेली जिले के भामोरा थाना क्षेत्र के बामियाना गांव में हुई। छत 30-40 फीट ऊंची थी। मुझे नहीं पता मैं कहां गिरा। मैं कम से कम 50 फीट दूर था उसने आगे बताया कि वह रस्सी पकड़े हुए था, इस उम्मीद में कि वह उसे बचा लेगी। लेकिन तेज हवा ने उसे तोड़ दिया।
अस्पताल में मौजूद एक अधिकारी ने नान्हे से बात की और उसे आश्वासन दिया कि अधिकारी उसे आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। वायरल वीडियो में युवक को काफी ऊंचाई तक उछलते हुए देखा जा सकता है। हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खराब मौसम और तेज तूफान के दौरान, कमजोर ढांचों और खुली टिन की छतों से दूर रहना बेहद जरूरी है।
Bareilly, Uttar Pradesh: A tin shed suddenly blew away in strong winds, lifting the young man into the air. The viral video shows the young man leaping to a considerable height. According to reports, he suffered serious injuries to his arms and legs and is currently being treated… pic.twitter.com/GEFtSA39sc
— Dharm (@dhram00) May 14, 2026
बरेली की घटना उत्तर प्रदेश में आए भीषण तूफान के बीच हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे तूफान, बारिश और बिजली गिरने से हुए नुकसान की जानकारी हर तीन घंटे में भेजें। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को राहत उपायों, जिनमें मुआवज़ा वितरण भी शामिल है, की जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने को भी कहा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश में तेज बारिश और आंधी के कारण कम से कम 89 लोगों की मौत हो गई, 53 लोग घायल हो गए और 87 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, 114 पशुधन भी मारे गए। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर और सोनभद्र सहित कई जिलों में भारी तबाही की खबर है।