पाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 16:07 IST2026-05-02T16:05:51+5:302026-05-02T16:07:21+5:30

Pakistan Police: खतरनाक टीटीपी आतंकवादी, पीर शम्स को लाहौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया।

Pakistan Police Over 200 intelligence inputs 21 terrorists arrested in Punjab TTP terrorist Peer Shams from Lahore and BLA's Abdul Latif arrested from Toba Tek Singh | पाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

file photo

Highlightsबयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अधिकांश आतंकवादी टीटीपी से जुड़े हैं।संदिग्ध बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे। पूरे प्रांत में अभियान चलाया और 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

लाहौर:पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गत एक सप्ताह में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से अधिकतर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि उसने 200 से अधिक खुफिया जानकारी के आधार पर पूरे प्रांत में अभियान चलाया और 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अधिकांश आतंकवादी टीटीपी से जुड़े हैं।

बाकी संदिग्ध बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े थे। सीटीडी ने बताया, ‘‘एक खतरनाक टीटीपी आतंकवादी, पीर शम्स को लाहौर से गिरफ्तार किया गया, जबकि बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया।’’

Web Title: Pakistan Police Over 200 intelligence inputs 21 terrorists arrested in Punjab TTP terrorist Peer Shams from Lahore and BLA's Abdul Latif arrested from Toba Tek Singh

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे