71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 22:12 IST2026-01-17T22:11:50+5:302026-01-17T22:12:35+5:30

युवा प्रतिद्वंद्वी को हराया जो चार दशकों से एक ही सरकार के शासन के बाद बदलाव के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था

Ugandan President Yoweri Museveni won 7th time securing 71-65 percent votes musician-turned-politician Bobi Wine got 24-72 percent votes | 71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

file photo

Highlightsबोबी वाइन के नाम से मशहूर शख्स को 24.72 प्रतिशत वोट मिले।आधिकारिक नतीजों को खारिज कर देंगे। मतदान एजेंटों के कथित अपहरण जैसी घटनाएं शामिल हैं।

कंपालाः युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने 71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके सातवीं बार जीत हासिल की है। यह जानकारी शनिवार को जारी आधिकारिक परिणामों से मिली। उन्होंने उस युवा प्रतिद्वंद्वी को हराया जो चार दशकों से एक ही सरकार के शासन के बाद बदलाव के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था।

अंतिम परिणाम जारी होने पर पता चला कि संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन के नाम से मशहूर शख्स को 24.72 प्रतिशत वोट मिले। वाइन का असली नाम क्यगुलानी सेन्तामु है और उम्मीद जतायी जा रही है कि वह आधिकारिक नतीजों को खारिज कर देंगे। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को अन्यायपूर्ण बताते हुए उसकी निंदा की है, जिसमें इंटरनेट बंद होना, सैन्य तैनाती और उनके मतदान एजेंटों के कथित अपहरण जैसी घटनाएं शामिल हैं।

Web Title: Ugandan President Yoweri Museveni won 7th time securing 71-65 percent votes musician-turned-politician Bobi Wine got 24-72 percent votes

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे