सर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

By विवेक शुक्ला | Updated: April 30, 2026 07:07 IST2026-04-30T07:05:56+5:302026-04-30T07:07:35+5:30

सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया में होती है और इसमें दो से चार घंटे लगते हैं. बाद में हल्का सूजन और चोट के निशान रह सकते हैं, जो धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं.

The growing desire to look smart through surgery | सर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

सर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

भारत में एक अलग तरह की क्रांति दस्तक दे रही है. मध्यम आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं अब अपने आपको अधिक आकर्षक और आत्मविश्वासपूर्ण बनाने के लिए चेहरे की एडवांस सर्जरी करवा रहे हैं. समय के साथ बढ़ती उम्र, व्यस्त जीवनशैली और बदलते सामाजिक-व्यावसायिक माहौल में ये लोग अब केवल स्वस्थ रहने पर ही नहीं, बल्कि बाहरी रूप-सौंदर्य को बनाए रखने पर भी गंभीरतापूर्वक ध्यान दे रहे हैं.

इस सर्जरी को डीप प्लेन फेसलिफ्ट सर्जरी कहते हैं. पहले यह सर्जरी सिर्फ बड़े-बड़े सितारों तक ही सीमित थी, लेकिन अब मिडिल क्लास भारतीय भी इसके लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं. देश में 40 से 65 साल के पुरुष और

महिलाएं इस सर्जरी की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. डीप प्लेन फेसलिफ्ट आखिर है क्या? साधारण फेसलिफ्ट सर्जरी में सिर्फ ऊपरी स्किन को खींचा जाता है. लेकिन डीप प्लेन फेसलिफ्ट उससे कहीं आगे जाती है. इसमें उम्र के साथ ढीले पड़ चुके मसल्स, फैट पैड्स और कनेक्टिव टिश्यू को भी ध्यान से संभाला जाता है.

सर्जन इन सबको एक साथ एक यूनिट के रूप में ऊपर उठाता है. इसमें मिड-फेस, जबड़ा, गाल और गर्दन सब शामिल होते हैं. इससे चेहरा स्मूद हो जाता है, नाक से मुंह तक की गहरी लकीरें कम हो जाती हैं और चेहरे में फिर से जवानी वाली चमक लौट आती है.

यह प्रक्रिया चेहरे की गहराई में काम करती है, इसलिए नतीजा बहुत प्राकृतिक लगता है. सर्जरी से पहले डॉक्टर पूरी जांच करते हैं. ब्लड टेस्ट, हार्ट चेकअप और मेडिकल हिस्ट्री देखी जाती है. सर्जरी जनरल एनेस्थीसिया में होती है और इसमें दो से चार घंटे लगते हैं. बाद में हल्का सूजन और चोट के निशान रह सकते हैं, जो धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं.

आज के समय में दिखावे और आत्मविश्वास का महत्व बहुत बढ़ गया है. डीप प्लेन फेसलिफ्ट सर्जरी उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरी है जो अपनी उम्र को महसूस नहीं करना चाहते. यह सर्जरी सिर्फ चेहरे को नहीं, बल्कि जीवन के नए अध्याय को खोलती है.

Web Title: The growing desire to look smart through surgery

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे