दुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2026 05:55 IST2026-05-12T05:54:41+5:302026-05-12T05:55:30+5:30

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमा शुल्क के हवाई अड्डा इकाई द्वारा शनिवार और रविवार के बीच की गई।

Arrived in Mumbai from Dubai Gold worth Rs 3-15 crore seized from 2 passengers | दुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsअधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपियों में से एक वित्तीय क्षेत्र का पेशेवर है।संपत्ति को सोने में बदलकर इसे तस्करी के जरिये भारत ला रहा था।

मुंबई: सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी की दो अलग-अलग घटनाओं में दुबई से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों से 3.15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक वित्तीय क्षेत्र का पेशेवर है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमा शुल्क के हवाई अड्डा इकाई द्वारा शनिवार और रविवार के बीच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वित्त क्षेत्र का वह पेशेवर अमेरिका-ईरान संघर्ष और दुबई क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अपनी संपत्ति को सोने में बदलकर इसे तस्करी के जरिये भारत ला रहा था।

अधिकारी के अनुसार, यह यात्री सीमा शुल्क से बचते हुए अपनी संपत्ति सुरक्षित करना चाहता था। उसके पास से 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया। दूसरे मामले में ‘एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की मदद से सीमा शुल्क कर्मियों ने एक यात्री को हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पकड़ा।

उसके पास से एक सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर छिपाए गए सोने के पाउडर बरामद किए गए। आधिकारिक बयान के अनुसार, उस पैकेट में चार थैलियां थीं, जिनमें 1.41 करोड़ रुपये मूल्य का 1,020 ग्राम सोना था इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Arrived in Mumbai from Dubai Gold worth Rs 3-15 crore seized from 2 passengers

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे