कहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 11:39 IST2026-04-27T11:37:47+5:302026-04-27T11:39:22+5:30
बुलंदशहरः पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध हथियार एक फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है।

file photo
बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तिहरे हत्याकांड की घटना शनिवार रात एक जिम में हुई, जहां जीतू के जन्मदिन की पार्टी हो रही थी।
Three men - Amardeep, Manish Saini, and Akash Saini - were shot dead at a birthday party inside a gym in Bulandshahr, Uttar Pradesh. The incident allegedly stemmed from a dispute over smearing cake on face. The birthday boy is one of the main accused in the case. pic.twitter.com/jiNqZzwrZO
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 26, 2026
अधिकारियों के अनुसार, कहासुनी के बाद अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों—रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध हथियार एक फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है।
खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने वहां पहुंची। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोभित कुमार ने बताया कि इसी दौरान मयंक ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर गोली चला दी,
लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मयंक के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी मयंक खुर्जा का ही निवासी है। उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है।