उत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 18, 2026 14:50 IST2026-05-18T13:48:53+5:302026-05-18T14:50:28+5:30

पुलिस के अनुसार मृतकों में से 9 की पहचान कर ली गई है जिनमें जयदीप सिंह (25), अदनान खान (15), पवन राजभर (23), सोहन राजभर (21), रामगोपाल (42), सहज राम (35), पप्पू गौतम (18), गायत्री वैश्य (44) और जुलेखा (55) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Lakhimpur Kheri 10 Killed Horrific Van Truck Collision Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath expressed deep condolences | उत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

up van truck accident news

Highlightsटक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव दल की मदद की।चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सिसैया के पास हुई। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

धौरहरा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ जब लखीमपुर से बहराइच जा रही वैन की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में वैन में सवार चालक सहित सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वैन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि किसी अज्ञात कारण से वैन अपनी लेन से दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों में से 9 की पहचान कर ली गई है जिनमें जयदीप सिंह (25), अदनान खान (15), पवन राजभर (23), सोहन राजभर (21), रामगोपाल (42), सहज राम (35), पप्पू गौतम (18), गायत्री वैश्य (44) और जुलेखा (55) शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उप्र में सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट किया, अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50.50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई।

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’

Web Title: Lakhimpur Kheri 10 Killed Horrific Van Truck Collision Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath expressed deep condolences

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे