पटना पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, नितिन नबीन और विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री कौन बनेगा, करेंगे फैसला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 14:42 IST2026-04-14T13:00:40+5:302026-04-14T14:42:14+5:30
10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

photo-ani
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार ने आज बिहार में अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद उसे भंग कर दिया। जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। आज बिहार में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के साथ ही सभी की निगाहें भाजपा के सम्राट चौधरी और जेडीयू के निशांत कुमार पर होंगी। इस बीच, बिहार के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पटना पहुंचे।
#WATCH | Bihar: BJP';s Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan, BJP National President Nitin Nabin and BJP National General Secretary Vinod Tawde arrive at Patna.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as… pic.twitter.com/Olw49F9sTd
#WATCH | BJP's National General Secretary (Org) BL Santhosh arrives in Patna, Bihar
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar BJP State President Sanjay Saraogi yesterday said that a meeting of the BJP Legislature Party will be held at 3 pm today at the party office to elect its leader, with Union Minister Shivraj… pic.twitter.com/6zjdACklgW
बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में शाम 4 बजे एनडीए की बैठक के बाद आज पटना में अगले बिहार मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल होने की संभावना है, क्योंकि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे देंगे। नीतीश लगभग एक दशक तक मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद पद छोड़ देंगे।
"अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना, मेरे जिक्र का जुबां पे स्वाद रखना..
— Vivek K. Tripathi (@meevkt) April 14, 2026
दिल के संदूकों में मेरे अच्छे काम रखना, चिट्ठी तारों में भी मेरा तू सलाम रखना.."
कुछ ऐसा ही माहौल दिखा जब नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक से निकले.. सारे मंत्री उन्हें कार तक छोड़ने आए..
नीतीश कुमार की… pic.twitter.com/F8vgInlAp8
एएनआई के अनुसार, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी।
जहां विधायक दल के नेता को अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद पद छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बिहार को 15 अप्रैल तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। नीतीश ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली बीहार के मुख्यमंत्री के रूप में दो दशक सेवा देने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
उन्होंने 11 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इससे पहले उन्होंने 30 मार्च, 2026 को बिहार विधानसभा में एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था। नीतीश 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और नियम के अनुसार, निर्वाचित सदस्य को संसद के उच्च सदन के चुनाव के 14 दिनों के भीतर एमएलसी पद से इस्तीफा देना होता है।