Bihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2026 16:42 IST2026-04-14T16:42:19+5:302026-04-14T16:42:19+5:30

भाजपा के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने बताया कि सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया।

Bihar New CM: What did Samrat Chaudhary say after being elected Leader of the Legislative Party? | Bihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

Bihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

पटना: सम्राट चौधरीबिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। मंगलवार को उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। इस पर सम्राट चौधरी ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे बीजेपी विधायक दल के लीडर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मेरे लिए यह केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा करने, उनके विश्वास और सपनों को पूरा करने का एक पवित्र अवसर है।" 

उन्होंने इस पोस्ट में आगे लिखा, "मैं पूर्ण समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी के साथ हर किसी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में, मैं बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर समर्पित रहूँगा। आपका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।"

पार्टी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने बताया कि सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने कहा, "मैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने दिल्ली जाने का फ़ैसला किया, जिसके चलते यह स्थिति बनी। उन्होंने सम्राट जी को अपना आशीर्वाद दिया है, और बीजेपी विधायक दल ने भी उन्हें अपना नेता चुना है।"

Web Title: Bihar New CM: What did Samrat Chaudhary say after being elected Leader of the Legislative Party?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे