CM विजय के ड्राइवर के बेटे ने ली शपथ, पूछा, 'साइन कर दूं?', वीडियो वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: May 12, 2026 14:06 IST2026-05-12T13:57:29+5:302026-05-12T14:06:18+5:30
CM Vijay Driver Son Sabarinathan Oath Video viral: सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें विजय थलापति के ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन विधायक पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं, विधानसभा में सबरीनाथन विजय के ओर देखते हैं और मुस्कुराते हुए पूछते हैं 'साइन कर दूं?', इसके बाद विजय भी मुस्कुराते नजर आते हैं।

CM विजय के ड्राइवर के बेटे ने ली शपथ, पूछा, 'साइन कर दूं?', वीडियो वायरल
CM Vijay Driver Son Sabarinathan Oath Video viral: सोशल मीडिया पर तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें विजय थलापति के ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन विधायक पद की शपथ लेते नजर आ रहे हैं, विधानसभा में सबरीनाथन विजय के ओर देखते हैं और मुस्कुराते हुए पूछते हैं 'साइन कर दूं?', इसके बाद विजय भी मुस्कुराते नजर आते हैं।
विजय थलापति के ड्राइवर के बेटे सबरीनाथन ने विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेते हुए जनता के प्रति ईमानदारी और वफ़ादारी से काम करने का संकल्प लिया ,
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) May 11, 2026
सबरीनाथन ने सोचा नहीं होगा जिस मालिक के गाड़ी का गेट मैंने बचपन में खोला था आज उसी ने मेरे लिये विधानसभा के दरवाजे खोल दिए , pic.twitter.com/6eEmnbuUHm
ये वीडियो जिसने भी देखा वो इमोशनल जरूर हुआ होगा, लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स इसे मेहनत और विश्वास की कहानी बता रहे हैं। वहीं राजनीति में आम परिवार से आने वाले लोगों को आगे बढ़ता देख लोग खुश हैं। शपथ ग्रहण के बाद का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।