TMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 22:04 IST2026-04-29T21:58:18+5:302026-04-29T22:04:31+5:30

डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा, "यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है, क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है... असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।"

Congress candidate Adhir Ranjan Chowdhury said BJP benefited most, video was huge turnout against TMC | TMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो

file photo

Highlightsमुझे ऐसा लगता है कि वहां फिर से दीदी आएंगी।जहाँ तक हमारी बात है, मुझे लगता है कि AIUDF को 12 सीटें मिलेंगी।मुझे लगता है कि NDA और नॉन NDA में काँटें की टक्कर होगी...

मुर्शिदाबादः पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई। इसमें TMC कहां किस तरह आएगी यह इतना जल्दी बताना मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल साफ है कि TMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान हुआ है। लेकिन यह वोट सभी विपक्षी पार्टियों में बंट गए हैं, कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस, कहीं CPI(M), कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी, कहीं ISF लेकिन विपक्ष में भी भाजपा के पास ज्यादा वोट जाएगा, यह मेरा मानना है।

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "मैं ग्राउंड का एग्जिट पोल बता रहा हूँ, भाजपा को 180 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। अच्छे बहुमत से भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बन रही है। हिंदुओं ने खुलकर वोट किया।"

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हिंसा के मामलों पर विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि लोकल पुलिस फोर्स हिंसा से कानून के हिसाब से निपटेगी और वो एक्शन लिए जा रहे हैं। अगर लोग हिंसा में शामिल हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, हम अभी भी हर पोलिंग स्टेशन पर मतदान की गुणवत्ता का आकलन कर रहे हैं। उस आकलन और स्क्रूटनी के दौरान ऑब्ज़र्वर और रिटर्निंग ऑफिसर के आकलन के आधार पर, हम तय करेंगे कि री-पोल की ज़रूरत होगी या नहीं।

 

सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने एग्जिट पोल पर कहा, "मुझे लगता है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संयम रखना चाहिए और नतीजों का इंतज़ार करना चाहिए। यह जश्न मनाने का समय नहीं है, यह हमारे लिए बहुत सावधानी से संगठित होने का समय है। हमने देखा है कि पहले भी कैसे TMC ने काउंटिंग सेंटर्स पर कई गड़बड़ियां कीं हैं।

इसलिए मैं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूँ कि कड़ी नज़र रखें। हम आशान्वित हैं कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।" AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने एग्जिट पोल पर कहा, "एग्जिट पोल एक्जैक्ट पोल नहीं होता। 4 तारीख तक असल नतीजों के लिए इंतजार करना पड़ेगा... कुछ हजार लोगों की राय लेकर यह तैयार किया जाता है।

कभी-कभी यह बिल्कुल सही, कभी-कभी यह बिल्कुल विपरीत होता है इसलिए मैं आज के एग्जिट पोल को एकदम सटीक नहीं मानता और न ही इसे पूरी तरह नकारता हूँ। हमें 4 तारीख तक इंतजार करना होगा... असम के सिलसिले में मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा, मुझे लगता है कि NDA और नॉन NDA में काँटें की टक्कर होगी...

जहाँ तक हमारी बात है, मुझे लगता है कि AIUDF को 12 सीटें मिलेंगी। बंगाल की बात करें तो 2 को छोड़कर बाकी सबने NDA को बहुमत दिया है। मुझे नहीं लगता कि वहां ऐसा होगा, मुझे ऐसा लगता है कि वहां फिर से दीदी आएंगी।" 

असम के मंत्री और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा, "यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है, क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है... असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।"

Web Title: Congress candidate Adhir Ranjan Chowdhury said BJP benefited most, video was huge turnout against TMC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे