Exit Poll Updates: असम में एनडीए को 88-100 सीट, एनडीटीवी और जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीट?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 19:46 IST2026-04-29T18:41:39+5:302026-04-29T19:46:30+5:30

Exit Poll LIVE Updates: बुधवार को जारी एनडीटीवी-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, असम में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) भारी बहुमत से सत्ता बरकरार रखेगा।

Exit Poll LIVE Updates NDTV Exit Poll Predicts NDA Sweep In Assam With 88-100 Seats 24-36 seats for Congress alliance? | Exit Poll Updates: असम में एनडीए को 88-100 सीट, एनडीटीवी और जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीट?

Exit Poll LIVE Updates

HighlightsExit Poll LIVE Updates: Exit Poll LIVE Updates: Exit Poll LIVE Updates: 

नई दिल्लीः असम में हिमंता विश्व सरमा की वापसी हो रही है। 126 सीट विधानसभा में एनडीटीवी एग्जिट पोल के अनुसार असम में एनडीए को 88-100 सीटों के साथ बड़ी जीत मिलने की संभावना है। कांग्रेस और सहयोगी को 24-36 सीट मिलने की संभावना है। जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 88 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी गठबंधन को 23 से 33 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य पार्टियों को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं, और एआईयूडीएफ को लगभग 2 सीटें मिलने की संभावना है।ट

एग्जिट पोल परिणाम 2026 लाइव अपडेट: जेवीसी एग्जिट पोल ने असम में क्या भविष्यवाणी की है?

एनडीए: 88-101

कांग्रेस+: 23-33

एयूआईडीएफ: 02-02

अन्य: 02-05

एनडीटीवी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा को एक और बड़ी जीत मिलने की आशंका है। मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौट सकती है। एनडीटीवी एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 88-100 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 24-36 सीटें मिल सकती हैं।

एग्जिट पोल में यह भी अनुमान लगाया गया है कि भाजपा-एजीपी-बीपीएफ गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलेंगी। भारतीय जनता पार्टी 70 से 80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। एजीपी को 7 से 9 सीटें और बीपीएफ को 9 से 11 सीटें मिलने की संभावना है।

Web Title: Exit Poll LIVE Updates NDTV Exit Poll Predicts NDA Sweep In Assam With 88-100 Seats 24-36 seats for Congress alliance?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे