Delhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2026 08:55 IST2026-05-03T08:39:55+5:302026-05-03T08:55:40+5:30

Delhi Fire News: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त अग्नि घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैटों में लगी थी।

Delhi Fire breaks out in Vivek Vihar 4 people dead more than 12 rescued | Delhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

Delhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

Highlightsविवेक विहार की एक इमारत में लगी आगविवेक विहार में जलकर 7 लोगों की मौतदमकल विभाग ने 12 से अधिक लोगों को बचाकर निकाला

Delhi Fire News: राष्ट्रीय राजधानी के विवेक विहार इलाके में भयंकर अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गई। रिहायशी इमारत में आग लगने की वजह से कई लोग इमारत में ही फंस गए जिसकी वजह से कई की मौत हो गई और कुछ लोग इमारत में फंस गए। 

आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने इमारत में फंसे लोगों की जान बचाई। 

इस बीच, शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, "विवेक विहार में चार मंज़िला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंज़िल पर जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी बचे शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं। तलाशी पूरी होने के बाद हम आपको इसकी जानकारी देंगे।"

अधिकारी ने कहा कि बाकी बचे पीड़ितों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मीना ने कहा, "विवेक विहार में एक चार-मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंजिल पर कुछ लोगों की जान चली गई। अब तक 3-4 शव मिले हैं, और बाकी बचे लोगों की तलाश जारी है। हम अभी भी तलाशी कर रहे हैं। तलाशी पूरी होने के बाद हम आपको जानकारी देंगे।"

मीना ने आगे कहा, "सुबह-सुबह हमें आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। यहां से 3-4 शव बरामद किए गए हैं। हम अभी भी तलाशी कर रहे हैं। हमें सुबह करीब 4 बजे कॉल आया था।"

एक निवासी, रोहित ने बताया कि करीब 12-15 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 4-5 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा, "AC में धमाका होने से आग लगी... करीब 12-15 लोगों को बचाया गया। हालांकि, 4-5 लोग अभी भी लापता हैं। आग सुबह करीब 03:13 बजे लगी थी... दमकल की गाड़ियां सुबह करीब 3:35 बजे पहुंचीं... आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।"

एक अन्य निवासी, चरणजीत सिंह ने बताया कि 2 परिवार अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं, और करीब 20 लोगों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला गया। सिंह ने एएनआई को बताया, "10 से ज़्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने बालकनी के रास्ते करीब 20 लोगों को बचाया... लेकिन मुझे लगता है कि पीछे की तरफ वाले फ्लैटों से कुछ लोग खुद ही बाहर निकलने में कामयाब रहे... मुझे लगता है कि 1 या 2 परिवार अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं।"

Web Title: Delhi Fire breaks out in Vivek Vihar 4 people dead more than 12 rescued

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे