Gujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2026 09:13 IST2026-04-21T09:11:52+5:302026-04-21T09:13:33+5:30

Gujarat: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मेहमानों को कार्यक्रम में परोसा गया भोजन करने के कुछ घंटों बाद मतली, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होने लगे।

Gujarat Over 400 people fall ill after eating wedding food in Dahod health department begins investigation | Gujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Gujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

Gujarat: गुजरात के दाहोद में एक शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मेहमानों ने कार्यक्रम का खाना खाया और बीमार पड़ गए। अधिकारियों को शक है कि यह फूड पॉइजनिंग का एक बड़ा मामला है। कई बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और स्वास्थ्य अधिकारी हालात पर काबू पाने और बीमारी की वजह पता लगाने में जुट गए हैं।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अभलोड गाँव में कार्यक्रम में परोसा गया खाना खाने के कुछ घंटों बाद मेहमानों को जी मिचलाना, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस होने लगे।

आनन-फानन में लोगों को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया, जहां लोगों का इलाज जारी है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Web Title: Gujarat Over 400 people fall ill after eating wedding food in Dahod health department begins investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे