नागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद
By फहीम ख़ान | Updated: April 17, 2026 17:50 IST2026-04-17T17:49:51+5:302026-04-17T17:50:56+5:30
Nagpur heat wave alert: नागपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, कॉलेज तथा निजी कोचिंग क्लासेस पर यह आदेश लागू रहेगा.

Nagpur heat wave alert
Nagpur: नागपुर शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है. हीट वेव के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने शनिवार, 18 अप्रैल को सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद रखने के आदेश दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग ने नागपुर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है और तापमान में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई है. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर असर न पड़े, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. उल्लेखनीय है कि अभी नागपुर का तापमान 43 डिग्री पार कर चुका है. वहीं विदर्भ के ज्यादातर जिले 44 डिग्री के पार हो गए है.
नागपुर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश के अनुसार आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, कॉलेज तथा निजी कोचिंग क्लासेस पर यह आदेश लागू रहेगा. प्रशासन ने नागरिकों से दोपहर के समय बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है.
