नागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

By फहीम ख़ान | Updated: April 29, 2026 20:44 IST2026-04-29T20:43:41+5:302026-04-29T20:44:26+5:30

एनसीसी आज सिर्फ परेड या कैंप तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सेना, अग्निवीर और पुलिस जैसी सेवाओं के लिए तैयार करने का मजबूत माध्यम बन रही है.

nagpur news Preparations Drone Training Academy NCC will get new dimension Additional Director General Vivek Kumar Tyagi gave information | नागपुर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी की तैयारी, एनसीसी को मिलेगा नया आयाम

photo-lokmat

Highlightsप्रशिक्षक आगे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर छात्रों को ड्रोन संचालन और उससे जुड़े कौशल सिखाएंगे.एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर जागरूकता जैसे नए विषयों पर भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं. बड़ी संख्या में कैडेट्स इन सेवाओं में शामिल होकर देश सेवा कर रहे हैं.

नागपुरः देश के मध्य में बसे नागपुर को अब तकनीकी प्रशिक्षण का नया केंद्र बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक विवेक कुमार त्यागी ने साफ किया कि नागपुर शहर में ड्रोन ट्रेनिंग अकादमी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है, जो युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ेगी. बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस अकादमी के जरिए प्रशिक्षित ड्रोन इंस्ट्रक्टर तैयार किए जाएंगे. ये प्रशिक्षक आगे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर छात्रों को ड्रोन संचालन और उससे जुड़े कौशल सिखाएंगे.

इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स के लिए साइबर जागरूकता जैसे नए विषयों पर भी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं. त्यागी ने कहा कि एनसीसी आज सिर्फ परेड या कैंप तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सेना, अग्निवीर और पुलिस जैसी सेवाओं के लिए तैयार करने का मजबूत माध्यम बन रही है. बड़ी संख्या में कैडेट्स इन सेवाओं में शामिल होकर देश सेवा कर रहे हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में एनसीसी के विस्तार के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय किया जा रहा है. दूरदराज के स्कूल और कॉलेजों तक पहुंच बनाकर डेढ़ लाख कैडेट्स का लक्ष्य हासिल करने की योजना है. नागपुर जिले के कामठी स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में एनसीसी प्रशिक्षकों, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर (जीसीआई) और केयर टेकिंग ऑफिसर (सीटीओ) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,

जिससे संगठन को नई मजबूती मिल रही है. युथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेशी छात्र भी एनसीसी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं. खास बात यह है कि एनसीसी में छात्राओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. यह मंच युवाओं को पढ़ाई के साथ अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा मजबूत करियर विकल्प भी दे रहा है.

Web Title: nagpur news Preparations Drone Training Academy NCC will get new dimension Additional Director General Vivek Kumar Tyagi gave information

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे