राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2026 16:40 IST2026-05-04T16:40:39+5:302026-05-04T16:40:39+5:30

दरअसल, ओसामा शहाब पर एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने, उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप है। यह मामला महादेवा थाना में दर्ज है।

Police Raid Premises of RJD MLA Osama Shahab; Accused of Forcibly Encroaching on a Doctor's Land | राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

Highlightsडीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि जमीन कब्जे और रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थीकोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोनों ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की

पटना: पूर्व सांसद स्व. मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे और राजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की है। डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई नवलपुर स्थित विधायक आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित उनके पैतृक घर पर की गई। दरअसल, ओसामा शहाब पर एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने, उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का आरोप है। यह मामला महादेवा थाना में दर्ज है। इसी केस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह अंडरग्राउंड बताए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान सारण डीआईजी और सीवान एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई की गंभीरता और भी बढ़ गई। 

डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि जमीन कब्जे और रंगदारी से जुड़ा मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी, जिसमें कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दोनों ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि हम वैसे सभी लोगों को सचेत करते हैं, जो लोग दूसरे की जमीन को कब्जा करने का प्रयास करते हैं। सीवान पुलिस की तरफ से सख्त संदेश देना चाहते हैं किसी भी व्यक्ति की जमीन को कब्जा करने की कोशिश न करें, अन्यथा सीवान पुलिस हर तरह से तैयार है। ऐसे लोगों के खिलाफ हर तरीके की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निलेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान ओसामा शहाब नहीं मिले हैं। सीवान के भू-माफिया की लिस्ट तैयार है, लेकिन उसे किसी के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है। हमलोग उसपर काम कर रहे हैं और धीरे-धीरे सभी जमीन माफिया से सख्ती से निपटने का काम सीवान की पुलिस करेगी। ऐसे लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि वह रंगदारी का रास्ता छोड़ दें। उल्लेखनीय है कि छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। 

बताया जा रहा है कि दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी पुलिस की तैनाती थी, लेकिन राजद विधायक ओसामा शहाब उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, सीवान जिले में हुई इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। सीवान जिले में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर जमीन विवाद और राजनीतिक मामलों के बीच बढ़ते टकराव को उजागर कर दिया है। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर हर पहलू की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि ओसामा शहाब रघुनाथपुर विधानसभा से विधायक हैं।

Web Title: Police Raid Premises of RJD MLA Osama Shahab; Accused of Forcibly Encroaching on a Doctor's Land

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे