मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 4, 2026 16:09 IST2026-05-04T15:53:02+5:302026-05-04T16:09:51+5:30

पश्चिम बंगाल चुनावः चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जीतीं।

up Chief Minister Yogi Adityanath feed sweets ministers cabinet meeting victory in West Bengal-Assam assembly elections, video | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

election results 2026

Highlightselection results 2026:election results 2026:election results 2026:

लखनऊः असम विधानसभा चुनाव 2026 और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "बंगाल की जनता को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सभी की सेवाओं पर मुहर लगाई और भय को समाप्त किया, भाजपा को स्थापित किया। भविष्य में बड़ी मजबूती के साथ अब बंगाल का विकास होगा और देश की मुख्य धारा में बंगाल, हिंदुत्व और बंगाल के लोग दिखाई देंगे..."

असम विधानसभा चुनाव 2026 और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद बीजेपी ने पार्टी ऑफिस में जश्न मनाया। एंटाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि हम चाहते थे कि हर जगह अबीर छाए और राम राज्य आए।

कई कार्यकर्ताओं को खोने के बाद हम यहां पहुँचे हैं... एंटली में वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है, और मैं 33,000 वोटों से पीछे हूँ। वहाँ के गुंडों का शुक्रिया जिन्होंने यह किया, क्योंकि उन्होंने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। मैं संदीपन शाह समेत वहां के गुंडों के सभी गैर-कानूनी धंधों को बंद करवाउंगी..."

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने चुनावी नतीजों पर कहा, "ये बहुत ही खुशी की बात है। बंगाल के लोगों ने अपने लिए जो फैसला लिया है वो काफी सराहनीय है। जब-जब एक कार्यकर्ता के रूप में मैं वहां गई, वहां के लोगों से मैंने बात की, वहां की रैलियों में, जनसभा में भाग लिया तो बहुत सारे लोगों के चेहरों पर मैंने वो उत्साह देखा और भाजपा के प्रति भरोसा देखा... बहुत से लोग परिवर्तन चाहते थे और आज जो बहुमत हम लोग देख रहे हैं तो बहुत खुशी हो रही है।"

सीएम विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कहा, "इस देश की जनता का विश्वास भाजपा-NDA और पीएम मोदी पर बढ़ा है जो उनका मूल्य मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास इस मंत्र को मानते हुए देश के सभी का विकास हो रहा है। देश की जनता इस बात को अच्छे से जान गई है और पश्चिम बंगाल में 15 साल से जो सरकार थी वो इतने सालों से कुछ भी नहीं कर रही थी उसको इस बार जनता सत्ता से हटा देगी ऐसा पूरा रूझान हैं। कुछ घंटों में ये पूरा स्पष्ट हो जाएगा...

भाजपा सांसद कमलजीत शेहरावत ने चुनावी नतीजों पर कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत अचानक नहीं है। ये ममता बनर्जी का लोगों के प्रति जो विश्वास घात था, वहां की जनता में जो असुरक्षा की भावना आई उसके बाद लोगों का विश्वास उनके प्रति गिरा।

उधर भाजपा विकास की राजनीति करती है। केंद्र की योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने देना ममता बनर्जी की बहुत बड़ी गलती रही... ये जीत विश्वास की है और भारत के उस लोकतंत्र की है जो फैसला करता है तो घबराता नहीं है..."

Web Title: up Chief Minister Yogi Adityanath feed sweets ministers cabinet meeting victory in West Bengal-Assam assembly elections, video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे