पुलगांव केंद्रीय आयुध डिपो में फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा, सूबेदार मेजर की मौत

By फहीम ख़ान | Updated: May 15, 2026 12:04 IST2026-05-15T12:03:55+5:302026-05-15T12:04:28+5:30

Nagpur: अभ्यास के दौरान हुई तकनीकी खराबी या हादसे के कारण सूबेदार मेजर को जान गंवानी पड़ी।

Subedar Major dies in firing practice accident at Pulgaon Central Ordnance Depot | पुलगांव केंद्रीय आयुध डिपो में फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा, सूबेदार मेजर की मौत

पुलगांव केंद्रीय आयुध डिपो में फायरिंग अभ्यास के दौरान हादसा, सूबेदार मेजर की मौत

Nagpur: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित केंद्रीय आयुध डिपो, पुलगांव में शुक्रवार, 15 मई को नियमित फायरिंग अभ्यास के दौरान एक हादसा हो गया. इस घटना में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) के जूनियर कमीशंड ऑफिसर सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड की मौत हो गई.

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी नागपुर ग्रुप कैप्टन आर. कन्नन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा फायरिंग रेंज पर अभ्यास के दौरान हुआ. घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

यूनिट की ओर से दिवंगत सूबेदार मेजर ओम बहादुर खंड के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है.

Web Title: Subedar Major dies in firing practice accident at Pulgaon Central Ordnance Depot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे