Tamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

By अंजली चौहान | Updated: April 23, 2026 10:10 IST2026-04-23T10:05:48+5:302026-04-23T10:10:21+5:30

Tamil Nadu Assembly Eelection 2026: रजनीकांत, कमल हासन, थलपति विजय सहित कई तमिल अभिनेता तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

Tamil Nadu Assembly Election 2026 CM Stalin actor Vijay and many other leaders and actors cast their votes see photos | Tamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

Tamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

Tamil Nadu Assembly Eelection 2026: तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मुख्य मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन और AIADMK के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच होने की उम्मीद है। DMK अपने कल्याणकारी कार्यों के रिकॉर्ड पर भरोसा कर रही है, वहीं AIADMK के नेतृत्व वाला NDA सत्ता में वापसी के लिए लड़ रहा है। अभिनेता से राजनेता बने विजय भी अपनी पार्टी TVK के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, जिससे यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

गुरुवार को वोटिंग में आम जनता से लेकर राजनेता और अभिनेताओं ने अपना वोट डाला है। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु जीतेगा। उन्होंने चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया और लोगों से भी ऐसा ही करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा, "जिस तरह मैंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया, उसी तरह हर किसी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को पूरा करना चाहिए, यह जरूरी है... तमिलनाडु जीतेगा।" 

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी दुर्गा स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी गुरुवार को चेन्नई के एक पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला।

सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में अपना वोट डाला

गास्टार रजनीकांत गुरुवार को चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में बने मतदान केंद्र संख्या 237 पर अपना वोट डालने पहुंचे। 

अभिनेता एस. अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला, जबकि राज्य भर में कई जानी-मानी हस्तियां मतदाताओं के साथ इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुईं।

एक्टर विजय ने डाला वोट

तमिलगा वेट्री कझगम के प्रमुख विजय ने गुरुवार को 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए नीलंकरई मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अभिनेता से राजनेता बने विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्वी निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल (चरण 1) में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। दोनों राज्यों में मतदान आज शाम 6:00 बजे समाप्त होगा।

Web Title: Tamil Nadu Assembly Election 2026 CM Stalin actor Vijay and many other leaders and actors cast their votes see photos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे