VIDEO: नतीजों से हताश DMK कार्यकर्ता, तमिलनाडु में पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा; टेंट उखाड़े
By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2026 13:22 IST2026-05-04T13:19:09+5:302026-05-04T13:22:10+5:30
Tamil Nadu Election Results 2026: मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी के लिए शुरुआती नतीजे निराशाजनक रहे और तंबू हटा दिए गए।

VIDEO: नतीजों से हताश DMK कार्यकर्ता, तमिलनाडु में पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा; टेंट उखाड़े
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझानों में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पीछे नजर आ रही है। हार क रुझान सामने आते ही चेन्नई स्थित द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने अपने मुख्यालय के बाहर कुछ बैनर और खंभे उखाड़कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। यह तब हुआ जब विधानसभा चुनाव के नतीजों में पता चला कि सत्ताधारी पार्टी, एक्टर विजय की TVK और AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन से पीछे चल रही है।
Chennai: Tents being dismantled at DMK HQ Anna Arivalayam as early trends show the party trailing a distant third behind TVK & AIADMK in TN Assembly polls. Big upset brewing!
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 4, 2026
pic.twitter.com/qv95B4Evf9
एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी के पोस्टर लगे कुछ लकड़ी के खंभे जमीन पर गिरे हुए दिखे। उनमें से कई लोग कैमरों के सामने रो पड़े। उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि एक्टर विजय के नेतृत्व वाली नई पार्टी, इस पुरानी पार्टी से ज़्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही।
अब तक के नतीजों के मुताबिक, TVK 96 से ज़्यादा सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है, उसके बाद AIADMK 71 सीटों के साथ और DMK 58 सीटों के साथ है।
विजय खुद उन दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं जहाँ से उन्होंने अपना पहला चुनाव लड़ा था - तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर। चुनावी मैदान में उनके उतरने से तमिलनाडु का चुनाव एक त्रिकोणीय मुकाबला बन गया था, जिसमें AIADMK और BJP एक गुट में थे और DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन दूसरे गुट में था। विजय की TVK के तेज़ी से आगे बढ़ने के रुझानों ने AIADMK के साथ गठबंधन की उन पुरानी अटकलों को भी फिर से हवा दे दी है, जिनकी चर्चा लंबे समय से चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता से राजनेता बने विजय के नीलंकरई स्थित आवास और पनैयूर में TVK पार्टी के दफ़्तर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सैकड़ों उत्साहित समर्थक जुटने लगे हैं, क्योंकि यह नई पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।