त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री
By बृजेश परमार | Updated: May 17, 2026 09:57 IST2026-05-17T09:57:29+5:302026-05-17T09:57:34+5:30
Rajdhani Express Fire: राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग,बड़ा हादसा टला...

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री
Rajdhani Express Fire: त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के आग लग गई। आग ट्रेन के बी - 1कोच में लगी थी।कोच में 68 यात्री सवार थे।हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है साथ ही OHE लाइन भी चालू कर दी गई है । अब जले हुए कोच को मौके से हटाया जाएगा , मुंबई तरफ़ जाने वाली अप लाइन चालू कर दी गई है । कुछ देर इसी सिंगल लाइन से अप और डाउन गाड़िया निकाली जाएगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया।
#WATCH | Madhya Pradesh | Fire breaks out in B-1 coach (near SLR end) of Train No. 12431 Thiruvananthapuram–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express between Luni Richha (LNR) and Vikramgarh Alot (VMA) stations. All passengers of the affected coach were safely deboarded and no injury or… https://t.co/S0JK2JT9xwpic.twitter.com/6n7gVqAXOj
— ANI (@ANI) May 17, 2026
किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काटकर प्रभावित कोच को अलग कर दिया गया है।
दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन रवाना
घटना स्थल राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने से रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।