UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी
By राजेंद्र कुमार | Updated: May 3, 2026 17:59 IST2026-05-03T17:57:31+5:302026-05-03T17:59:03+5:30
अखिलेश यादव के अनुसार, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल और गैस के दामों में इजाफा किए जाने से सब कुछ महंगा हो जाएगा. यह बात सभी लोग बहुत अच्छे से जानते थे. जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकार यह प्रचार कर रही थी कि सब कुछ नियंत्रण में है.

UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दावा, बंगाल की सत्ता में दीदी थीं और दीदी रहेंगी
लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय पर बोर्ड और आईसीएसई परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया.मेरठ से सपा के विधायक अतुल प्रधान मेरठ के टॉपर बच्चों को लेकर लखनऊ आए थे, जिन्हे लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने उनके बेहतर जीवन की कामना की. इस दौरान पार्टी मुख्यालय में मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी और प्रदेश योगी सरकार पर तीखा हमला किया है. और कहा केंद्र तथा यूपी की योगी सरकार झूठ की सनपपड़ी बनाती है.एक झूठ की परत के बाद पार्टी झूठ की दूसरी परत चढ़ा देती है. देश में महंगाई रोकने को लेकर इन लोगों ने ऐसा ही झूठ बोला है.
भाजपा सरकारें नहीं रोक पा रही महंगाई और भ्रष्टाचार
अखिलेश यादव के अनुसार, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में पेट्रोल और गैस के दामों में इजाफा किए जाने से सब कुछ महंगा हो जाएगा. यह बात सभी लोग बहुत अच्छे से जानते थे. जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकार यह प्रचार कर रही थी कि सब कुछ नियंत्रण में है. अब कमर्शियल गैस सिलेन्डर के डैम बढ़ गए हैं, हवाई यात्रा महंगी हो रही है, कई रूट में एयरलाइंस की सेवाएं ही बंद करने की खबर भी सामने आ रही हैं. पेट्रोल, डीजल, गैस महंगी होने से हर चीज के दाम बड़े पैमाने पर बढ़ने लगते हैं. खाना-पीना भी महंगा होगा. जब ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो हर चीज महंगी हो जाएगी. यह सब हो रहा है और केंद्र तथा प्रदेश की सरकार ने कभी भी महंगाई को रोकने और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने से नहीं रोका. अखिलेश यादव की सरकार भाजपा शासित राज्य भ्रष्टाचार को नहीं रोक पा रहे हैं और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा भी कमाने दे रहे हैं इसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है.
अखिलेश ने ईवीएम पर फिर साधा निशाना :
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. उन्होने कहा कि इलेक्शन कमीशन एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है. हम मानते हैं ये न्यूट्रल हो कर काम करेंगे वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, लेकिन यूपी में जब रामपुर में चुनाव हुए तो हमने देखा कैसे अधिकारियों को तैनात किया जा रहा था. उस चुनाव में प्रदेश सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जो रिहर्सल की थी और वही बंगाल में उतारी गई. बंगाल में पैरामिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरेलल व्यवस्था खड़ी की गई, ताकि भाजपा को फायदा मिल सके, लेकिन ऐसा करने वाले भूल गए कि बंगाल का चुनाव जनता का चुनाव बन गया.
अखिलेश के मुताबिक बंगाल में दीदी थीं और दीदी रहेंगी.वो एक अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी. यह दावा करने के साथ ही अखिलेश यादव ने यूपी के स्मार्ट मीटर में हो रही धांधली का जिक्र किया और स्मार्ट मीटर में हुई छेडछाड़ से ज्यादा बिल आ रहा है. अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं हो सकती? वास्तव में तरह तरह के हथकंडे अपनाकर भाजपा लोगों को डराना चाहती है. कल सबके मोबाइल पर अलर्ट आया, बंद मोबाइल में भी अलर्ट आएगा. ये टेक्नोलॉजी है. अब सोचिए कि जब बंद मोबाइल में अलर्ट आ सकता है तो फिर कैसे ईवीएम पर भरोसा करें? इसलिए हम बैलेट पेपर से चुनाव करने की मांग कर रहे हैं.