यूपी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 घायल, 16 पशुओं की मृत्यु, बिहार में 9 की गई जान
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2026 11:30 IST2026-05-01T11:30:14+5:302026-05-01T11:30:59+5:30
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश से जानमाल के नुकसान और घायलों के लिए 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए।

सांकेतिक फोटो
लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, 15 लोगों के घायल होने और 16 पशुओं की मृत्यु हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि भारी बारिश से जानमाल के नुकसान और घायलों के लिए 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए।
Uttar Pradesh | Heavy rain, storms, and lightning in Uttar Pradesh have resulted in 24 deaths, 15 injuries, and 16 animal fatalities over the past two days. UP Chief Minister Yogi Adityanath expressed condolences to the families of the deceased and instructed officials to provide…
— ANI (@ANI) May 1, 2026
बिहार में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 9 लोगों की हुई मौत
बिहार में बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस खराब मौसम की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई। ये सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। पटना और बेतिया में मिलाकर 4 लोगों की जान गई।
जहानाबाद में एक घर का छज्जा गिरने से 4 लोग घायल हो गए। बक्सर में एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिससे उसमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। भोजपुर जिले में महुली का पीपा पुल तेज आंधी के कारण टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया। वहीं सुपौल में बिजली गिरने से नारियल के पेड़ में आग लग गई।