20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो
By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2026 16:46 IST2026-05-01T16:45:33+5:302026-05-01T16:46:26+5:30
पुत्र निशांत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले इस आवास का उपयोग मुख्यमंत्री कार्यालय के रूप में किया जा रहा था।

photo-lokmat
पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास को छोड़कर 7 सर्कुलर रोड स्थित नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। नीतीश कुमार के इस नए पते पर जेड प्लस सुरक्षा भी तैनात कर दी गई है। सुबह से ही उनके सामान को नए आवास में स्थानांतरित किया गया। गृह प्रवेश से पहले बौद्ध भिक्षुओं द्वारा पूजा-पाठ किया गया और पूरे बंगले को फूलों से सजाया गया।
नीतीश कुमार के नए घर में शिफ्ट हो रहा सामान
— Vistaar News (@VistaarNews) May 1, 2026
◆ बिहार में पूर्व सीएम नीतीश कुमार का नया पता- 7 सर्कुलर रोड है #NitishKumar | #BiharNews | #BiharPolitics | Nitish Kumar pic.twitter.com/KOJYcxyr8p
उनके पुत्र निशांत कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। इससे पहले इस आवास का उपयोग मुख्यमंत्री कार्यालय के रूप में किया जा रहा था। बता दें कि 7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला खास तौर पर आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और इसे भूकंपरोधी बनाया गया है, ताकि बड़े झटकों को भी सह सके। बंगले के लॉन को आकर्षक बनाने के लिए कोलकाता से विशेष घास मंगवाई गई है।
इस नए आवास में शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अब पड़ोसी बन गए हैं। राबड़ी देवी का आवास यहां से महज दो घर की दूरी पर है और दोनों के बीच लगभग 200 मीटर का फासला है। दोनों आवास सर्कुलर रोड के दक्षिण दिशा में स्थित हैं। नीतीश कुमार के लिए 7 सर्कुलर रोड का यह बंगला खास महत्व रखता है।
वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था, तब वे इसी बंगले में रहने लगे थे। बाद में इसी आवास से उन्होंने दोबारा सत्ता में वापसी की। हालांकि 2015 में फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद वे 1 अणे मार्ग लौट गए थे, लेकिन इस बंगले को अपने पास ही रखा।
संख्या 7 को नीतीश कुमार अपने लिए शुभ मानते हैं। उनके राजनीतिक जीवन में यह अंक कई बार अहम रहा है-चाहे वह 1977 में राजनीति की शुरुआत हो, 1987 में युवा लोकदल के अध्यक्ष बनना हो या उनकी योजनाओं का नाम ‘सात निश्चय’ रखना हो। वर्तमान में बिहार सरकार ‘सात निश्चय पार्ट-3’ पर काम कर रही है।
करीब 19 वर्षों तक 1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का केंद्र रहा, जहां से नीतीश कुमार ने राज्य की राजनीति और प्रशासन को दिशा दी। 20 साल तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद बीते 14 अप्रैल को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
फाइनली @NitishKumar का 20 साल से चला आ रहा मुख्यमंत्री निवास भी आज खत्म...
— NationalJanmat (@NationalJanmat) May 1, 2026
बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले... pic.twitter.com/qhQAYlCXjw
Nitish Kumar पहुंच गए अपने नए ठिकाने, Nishant के साथ गृह प्रवेश... बुद्धिस्ट मॉन्क भी मौजूद |
— SACH TALKS (@SachTalks) May 1, 2026
बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव ! Nitish Kumar 20 साल बाद 1 अणे मार्ग छोड़ अपने नए ठिकाने पर पहुंच गए हैं। खास बात यह रही कि इस गृह प्रवेश में उनके बेटे Nishant Kumar उनके साथ थे।… pic.twitter.com/gfgVzHp4lz
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों के बाद अब जाकर एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया है.बुद्ध पूर्णिमा के दिन वे 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो गए हैं. अपने बेटे निशांत कुमार के साथ नीतीश कुमार अब यहीं रहेंगे. #bihar#nitishkumar#newaddress#newhome… pic.twitter.com/jOM31HIAy9
— ABP News (@ABPNews) May 1, 2026
Patna: Nitish Kumar's belongings moved out from CM's residence on 1 Anne Marg to 7 Circular Road. pic.twitter.com/IeRRgA0hFP
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 1, 2026