मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 12:34 IST2026-04-25T12:23:18+5:302026-04-25T12:34:47+5:30

एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया।

watch delhi Minister Pravesh Verma said arvind kejriwal Rehman Dacoit's Sheeshmahal 2 gave affidavit 1 rupee stamp paper false oath children watch video | मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

photo-ani

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया वह हम सब जानते हैं।अरविंद केजरीवाल ने दूसरा शीशमहल बनाया।कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे होते।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। वर्मा ने कहा कि यह सरकारी घर है, लेकिन इस घर में जो पैसा लगा है वह सरकारी नहीं है, इस घर में लगा एक-एक पैसा निजी है, जो आदमी कहता था मैं बांग्ला, मकान नहीं लूंगा उसका अर्थ था कि मैं साधारण घर नहीं महल लूंगा। 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट किया, "प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें जारी की हैं, वे सभी नकली हैं। वे केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं... रेखा गुप्ता और दिल्ली उपराज्यपाल अपने घर खोलें, और केजरीवाल जी अपने घर खोलेंगे। जनता खुद फैसला करेगी।"

प्रवेश वर्मा ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अन्ना आंदोलन का सहारा लेकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की फोटो का सहारा लेकर, आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर, एक रुपये के स्टैंप पेपर पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला दिल्ली का रहमान डकैत के शीशमहल 2 को हम दिखाने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले दिल्ली में शीशमहल बनाया वह हम सब जानते हैं।

जब दिल्ली के धुरंधर मतदाताओं ने दिल्ली के रहमान डकैत को हरा दिया तो वे पंजाब चले गए तो भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ गई क्योंकि उन्हें घर के चारों तरफ जो 4 सरकारी बड़े घर हैं, उसमें से एक पर अरविंद केजरीवाल, दूसरे पर सत्येंद्र जैन, तीसरे पर संजय सिंह और चौथे पर मनीष सिसोदिया ने कब्जा कर लिया। वहां उन्होंने दूसरा शीशमहल बनाया।

दिल्ली में वे कई सालों से बंग्ले के लिए जाते रहे और जब उन्हें बांग्ला मिला, जहां कल वे 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए, उसकी तस्वीर से हम हैरान हो गए। वर्मा ने कहा कि यह उनके पूरे घर का लेआउट है, जितना दिमाग उन्होंने एक-एक कमरों पर लगाया है, अगर उतना समय वे दिल्ली के कार्यों में लगाते तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को छोड़कर नहीं जा रहे होते।

वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान की कौनसी वीडियो बनाई है यह मुझे नहीं पता लेकिन उनका मन जरूर है कि कब अरविंद केजरीवाल उनका साथ छोड़ दें, या वे अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दें... उनका दम घुट रहा है लेकिन वे किस वीडियो के प्रेशर में यह सारी बातें बोलते हैं और पार्टी को नहीं छोड़ रहे हैं यह उन्हें पता है।

Web Title: watch delhi Minister Pravesh Verma said arvind kejriwal Rehman Dacoit's Sheeshmahal 2 gave affidavit 1 rupee stamp paper false oath children watch video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे