830 करोड़ रुपये तोहफा, चुनावी साल में सिंगूर में पीएम मोदी की रैली, 3 अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2026 15:51 IST2026-01-18T15:47:52+5:302026-01-18T15:51:06+5:30

photo-ani
सिंगूरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर से 830 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में कहा कि केंद्र सरकार पूर्वी भारत के विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली तीन अमृत भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल मैं मालदा में था और आज यहां हुगली में आप सभी के बीच आने का सौभाग्य मिला है। विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास, इस लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। कल और आज के कार्यक्रम इसी संकल्प को और मजबूत करने वाले हैं। कल पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रारंभ हुई है।
PM Shri @narendramodi lays foundation stone and dedicates multiple development projects in Singur, West Bengal. https://t.co/vDCzWHYk7r
— BJP (@BJP4India) January 18, 2026
बंगाल को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं, आज 3 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई हैं। एक ट्रेन तो मेरे संसदीय क्षेत्र काशी की बंगाल से कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इसके अलावा दिल्ली और तमिलनाडु के लिए भी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई हैं। बंगाल की रेल कनेक्टिविटी के लिए बीते 24 घंटे अभूतपूर्व रहे हैं। गत 100 साल में 24 घंटे में इतना काम नहीं हुआ होगा।
मालदा से एक जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने हमले का मुख्य मुद्दा घुसपैठ को बनाया और आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासन ने राज्य की जनसांख्यिकी को बदल दिया है, दंगों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा था कि अवैध प्रवासन सत्तारूढ़ पार्टी के "संरक्षण और सिंडिकेट राज" के कारण फल-फूल रहा है।
बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम... हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा। इससे कोलकाता शहर में ट्रैफिक और logistic का दबाव कम होगा। गंगा जी पर जो जलमार्ग बना है, उसके जरिए कार्गो मूवमेंट और बढ़ेगा। आज भारत में हम multi-modal connectivity और green mobility पर बहुत बल दे रहे हैं।
Seamless transportation संभव हो सके... इसके लिए port, नदी जलमार्ग, highway और airports... इन सभी को आपस में कनेक्ट किया जा रहा है। इससे logistic cost और transportation में लगने वाले समय में कमी भी आ रही है।