Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Bhojshala Verdict: भारतीय सांस्कृतिक इतिहास भी पढ़ें और अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें जिसमें चार पीढ़ी बाद ही उन्हें स्वयं के इसी परंपरा में खड़े रहने का बोध प्राप्त होगा। ...
इतना प्यार और उत्साह... सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं। ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है। ...
Pm Modi Speech: नीदरलैंड्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत में जो सोलर पार्क बन रहे हैं वे विश्व में सबसे बड़े पार्क में से एक हैं। सबसे ऊंची और सबसे लंबी टनल हो, सबसे ऊंचे और सबसे लंबे पुल हो, सबसे लंबे एक्सप्रेसवे हो, सबसे बड़े मेट्रो न ...
India 20 billion UPI Transactions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन होते हैं यानी पूरी दुनिया में हो रहे डिजिटल ट्रांजेक्शन में आधे से ज्यादा सिर्फ भारत में हो रहे हैं। ...
PM Modi Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...पहले कोविड आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब आज का एनर्जी क्राइसिस(ऊर्जा संकट) है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है। ...