West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी
By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2026 08:03 IST2026-04-29T07:58:37+5:302026-04-29T08:03:34+5:30
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर लोग कतारों में खड़े हैं और अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस दौर को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए व्यापक रूप से "लिटमस टेस्ट" के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मतदान पार्टी के पारंपरिक गढ़ों - दक्षिण बंगाल और कोलकाता - की ओर बढ़ रहा है। दूसरे चरण में 142 सीटों पर मुकाबला है लेकिन कोलकाता की भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है। क्योंकि यहां ममता बनर्जी (TMC) का मुकाबला शुभेंदु अधिकारी (BJP) से है।
इस अहम चुनावी मुकाबले में, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए ज़ोरदार कोशिशें कर रही है।
इस बीच, आखिरी चरण में अपना वोट डालने के बाद, BJP की सोनारपुर दक्षिण उम्मीदवार रूपा गांगुली ने कहा कि मशीन में थोड़ी सी दिक्कत थी, जिसे ठीक कर दिया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मशीन और बैटरी में थोड़ी सी दिक्कत थी। मैंने उसे तुरंत ठीक करवा लिया।"
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | Roopa Ganguly, BJP candidate from the Sonarpur Dakshin assembly seat, says, "There was a slight problem with the machine and battery. I quickly got it fixed. I can't say anything more right now." https://t.co/PryAlyI4cLpic.twitter.com/T7zJtn5fYa
— ANI (@ANI) April 29, 2026
#WATCH | West Bengal Assembly Elections 2026: TMC MP Mahua Moitra casts her vote at polling booth number 120, Karimpur Girls High School in Nadia pic.twitter.com/x9rPVqIBoQ
— ANI (@ANI) April 29, 2026
जैसे ही आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होगी, सबका ध्यान एग्जिट पोल पर चला जाएगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने आज शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल के अनुमानों पर रोक लगा दी है।
चुनाव आयोग ने कहा, "चुनाव आयोग ने RP एक्ट 1951 की धारा 126A के तहत यह सूचना जारी की है कि 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:00 बजे से लेकर 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए एग्जिट पोल करवाना और उनके नतीजे दिखाना मना है।"
Ratna Debnath says, "I feel there is some problem with the press button on the EVM. It is taking time to press it, I will inform the officer... I thank every voter who came early to vote and I appeal to all voters to come out and vote. I believe I will get justice." https://t.co/l0B8B4mTdZpic.twitter.com/zMdv5Z2iIC
— ANI (@ANI) April 29, 2026
इसलिए, एग्जिट पोल ECI की तय समय सीमा खत्म होने के बाद ही आने की उम्मीद है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Former Union Minister and next High Commissioner of India to Bangladesh, Dinesh Trivedi, says, "This is a festival of democracy. And in this festival of democracy, everyone is happy. This is our heritage. I want to congratulate the Election… https://t.co/M9oejXpyEdpic.twitter.com/KpTaVd5xaR
— ANI (@ANI) April 29, 2026
बता दें कि इस चरण में 142 सीटों पर 1,448 से ज़्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। आठ ज़िलों में 41,001 पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग होगी। मौजूदा ममता के नेतृत्व वाली TMC सरकार बंगाल में चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ममता भवानीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी के साथ कड़े मुकाबले में हैं। BJP नेता नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं।