जेपी नड्डा की जगह कौन?, भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख?, 19 जनवरी को नामांकन और 20 जनवरी को घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 14:14 IST2026-01-16T13:51:20+5:302026-01-16T14:14:17+5:30

भाजपा के राज्यसभा सदस्य लक्ष्मण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी।

Who will replace JP Nadda patna mla nitin nabin new bjp head president Date BJP President election Nomination January 19 announcement January 20 | जेपी नड्डा की जगह कौन?, भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख?, 19 जनवरी को नामांकन और 20 जनवरी को घोषणा

file photo

Highlightsउम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे।पूरी चुनाव प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में संपन्न होगी।नवीन भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि इस पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किए जाएंगे और अगले दिन नए पार्टी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है, क्योंकि इस बात की उम्मीद कम ही है कि कोई और नेता इस मुकाबले में शामिल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी संगठन चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच दाखिल किया जा सकेगा और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच नामांकन वापस ले सकेंगे।

उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की छानबीन 19 जनवरी को शाम 4 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जाएगी। लक्ष्मण ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को मतदान होगा और उसी दिन नए चुने गए भाजपा अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।’’ नवीन भाजपा अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा की जगह ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नवीन की उम्मीदवारी का समर्थन कर रहा है। नड्डा को भी जून 2019 में पहले भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और बाद में 20 जनवरी, 2020 को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे नितिन नवीन (45) को पार्टी में सक्रिय रहने वाले नेता के तौर पर देखा जाता है जो संगठन से गहराई से जुड़े हैं। उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की है। नवीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं और दो बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

Web Title: Who will replace JP Nadda patna mla nitin nabin new bjp head president Date BJP President election Nomination January 19 announcement January 20

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे