माघ मेला की शुरुआत हर साल पौष पूर्णिमा से होती है और महाशिवरात्रि तक जारी होता है। इस डेढ़ महीने के दौरान पवित्र नदियों में स्नान और फिर दान की परंपरा है। पौष पूर्णिमा के अलावा जिन महत्वपूर्ण दिनों में स्नान और दान की परंपरा है, वे हैं- मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि। इसमें अमावस्या तिथि को बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर देवता धरती पर रूप बदलकर आते हैं और संगम में स्नान करते हैं। Read More
वाराणसी: माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गंगा में पावन स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु पावन स्नान और अनुष्ठान कर रहे हैं। ...
हिंदू ग्रंथों के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस पवित्र अनुष्ठान से पिछले और वर्तमान पाप धुल जाते हैं। ...
माघ पूर्णिमा के दिन प्रयागराज महाकुंभ में माघ मेले में पांचवा पवित्र स्नान किया जाएगा। इस दिन श्रीहरि विष्णु जल में वास करते हैं। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वालों को आरोग्य और कई यज्ञ करने के समान पुण्य मिलता है। ...
माघ मास की अमावस्या मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत करने से ज्ञान की प्राप्ति एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साथ ही देवगण एवं पितृगण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ...