शमशेर राज कपूर या शम्मी कपूर बॉलीवुड के उन धुरंधर एक्टर्स में से एक हैं जो अपनी एनर्जेटिक एक्टिंग से दर्शकों में जोश भर देते हैं। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को हुआ था। एक्टिंग और एक्टर्स को लेकर उनकी समझ और सहुलियत ये थी कि एक्टिंग खुदा की देन होती है। वो ये भी मानते थे कि आपमें टैलेंट हो और लगन हो तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इस रोमांटिक हीरों का नाम आज भी जब लिया जाता है तो उनका सबसे फेमस गाना, चाहे मुझे कोई जंगली कहे...सबसे पहले दिमाग में आता है। सिर्फ यही नहीं उनकी फिल्म तीसरी मंजिल, तुमसा नहीं देखा, एन इवनिंग इन पेरिस और कश्मीर की कली जैसी फिल्मों के लिए भी उन्हें सराहा जाता रहा है। Read More