कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हैं। सुक्खू एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता सड़क परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत थे। सुक्खू अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काम किया करते थे। छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। सुक्खू शीर्ष पद पर काबिज होने वाले निचले हिमाचल के पहले कांग्रेसी नेता होंगे। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। Read More
Himachal Congress 2026: कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित रूप में अनुमोदित कर दिया है। ...
Himachal Pradesh Panchayat and Municipal Elections: पंचायती राज संस्थाओं का पांच वर्षीय कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो रहा है, जबकि 50 नगर निकायों का कार्यकाल 18 जनवरी 2026 को खत्म होगा। ...
Himachal Pradesh Budget: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से 10 से 28 मार्च तक बजट सत्र बुलाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। ...
इस घटना की पशु अधिकार समूहों और भाजपा ने व्यापक निंदा की है, और माफ़ी मांगने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिमला के सुदूर कुफरी इलाके में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने भाग लिया और खाने में जंगली चिकन, बिच्छू बूट ...