बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2026 09:12 IST2026-04-30T09:11:57+5:302026-04-30T09:12:03+5:30

Bihar encounter: वहीं घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद हुआ है।

Bihar police have changed their stance responding to criminals with bullets second encounter in 24 hours | बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस ने बदला रंग, अपराधियों को दे रही है गोलियों से जवाब, 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर

Bihar encounter: बिहार में सत्ता परिवर्तन होते ही पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीवान में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक बड़े एनकाउंटर में पुलिस ने पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी। जख्मी अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

बता दें कि यह घटना बुधवार शाम सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई थी, जहां गाड़ी टकराने के विवाद में अपराधियों ने मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन सिंह और भांजे हर्ष सिंह को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार सिंह अपने पिता चंदन सिंह के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार करते हुए दोनों सड़क किनारे वाहन रोककर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे वाहन से हल्की टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

वहीं घटना के बाद एसपी पूरन कुमार झा और नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। घटनास्थल से एक गोली और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।

Web Title: Bihar police have changed their stance responding to criminals with bullets second encounter in 24 hours

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे