Noida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप
By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2026 12:48 IST2026-05-19T12:44:13+5:302026-05-19T12:48:01+5:30
Deepika Nagar Death Case: दीपिका नागर की मौत के बाद उनके परिवार ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

Noida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप
Deepika Nagar Death Case:ग्रेटर नोएडा में विवाहित दीपिका नागर की ससुराल में मौत के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। 24 साल की मृतका की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई गंभीर चोटों का पता चला है, जिससे उनकी मौत के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा की रहने वाली दीपिका ने कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर हो रही प्रताड़ना और दबाव के चलते अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
पीड़िता के परिवार ने थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए मृतक पीड़िता की बहन सारिका नागर कहती हैं, "उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई... मैंने रात 11 बजे उससे फोन पर बात की थी, तब उसने कहा था कि वह परेशान है... अगर उन्होंने हमें बताया होता, तो हम उसे घर वापस ला सकते थे... उसने हमें बताया कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे... हो सकता है कि कुछ दिनों में उन्हें जमानत मिल जाए और उनमें से हर एक अपराधी है... मैं मुठभेड़ चाहती हूं।"
#WATCH | Noida, UP | Sister of the deceased victim, Sarika Nagar says, "She was murdered brutally... I had talked to her on call at 11 PM when she said she was disturbed... Had they told us, we could have brought her back home... She told us that her in-laws had been torturing… https://t.co/JfvvomMlLfpic.twitter.com/CfdK1XvhVZ
— ANI (@ANI) May 19, 2026
दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Greater Noida, Uttar Pradesh: Deepika Nagar’s death has led to allegations of dowry-related murder by her family
— IANS (@ians_india) May 19, 2026
Family member of the deceased says, "We received information, around 2 o’clock, I got a call from my elder brother that they had killed Deepu. Earlier, my elder… pic.twitter.com/kZQzDbUlSt
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-III इलाके में दीपिका ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की थी। लेकिन परिवार की शिकायत के बाद हुए पोस्टमार्टम में कई बड़ी चीजें निकल कर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम जांच के नतीजों से पता चला है कि दीपिका के शरीर पर कई अंदरूनी और बाहरी चोटें थीं, साथ ही उन्हें पूरे शरीर पर गंभीर आघात भी लगा था। डॉक्टरों ने शरीर के अंदरूनी हिस्सों में ब्लीडिंग, दिमाग में खून का थक्का जमने (ब्रेन हेमेटोमा) और तिल्ली फटने की बात भी कही है।
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि उनके चेहरे और दाईं जांघ पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। पीड़िता के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले ऋतिक तंवर से हुई थी, जो जलपुरा का रहने वाला है।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: The body of Deepika is being handed over to her family after the post-mortem.
— ANI (@ANI) May 18, 2026
Deepika allegedly committed suicide by jumping from the roof of her house in the Ecotech-III area of Greater Noida. Her family has accused her husband and in-laws of… pic.twitter.com/kInVui7lpd
उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद शादी के बाद भी दहेज की अतिरिक्त मांगें जारी रहीं। परिवार वालों का दावा है कि दीपिका को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा बार-बार पीटा और प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने इस मामले में दीपिका के पति रितिक तंवर और उसके ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH | Noida, UP: In the Ecotech-III area of Greater Noida, a woman allegedly committed suicide by jumping from the roof of her house. Her family has accused her husband and in-laws of harassing her for dowry.
— ANI (@ANI) May 18, 2026
The deceased woman has been identified as Deepika; she had… pic.twitter.com/xMXtyJ12Jk