डॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 14, 2026 05:55 IST2026-04-14T05:53:45+5:302026-04-14T05:55:34+5:30

खगड़ियाः प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना महेशखूंट चौक के पास स्थित 'हरिओम क्लिनिक' की है, जिसके संचालक डॉ. अभिमन्यु बताए जा रहे हैं।

Khagaria Doctor Abhimanyu his wife were running sex racket paixa do sex karo kuch nahi hoga ham log dhekha lenge illegal private Hariom Clinic raid officers shocked  | डॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

सांकेतिक फोटो

Highlightsअवैध कारोबार महेशखूंट-सहरसा मुख्य मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था।पुलिस टीम ने अचानक क्लिनिक पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से प्रतिबंधित कोडीन सिरप (नशीली दवा) की खेप बरामद हुई है।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल में पुलिस ने एक निजी क्लिनिक में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। गोगरी की डीएसपी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके के स्वास्थ्य महकमे और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। यह अवैध कारोबार महेशखूंट-सहरसा मुख्य मार्ग पर स्थित एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना महेशखूंट चौक के पास स्थित 'हरिओम क्लिनिक' की है, जिसके संचालक डॉ. अभिमन्यु बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को लंबे समय से इस क्लिनिक में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर शक था। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने अचानक क्लिनिक पर छापेमारी की, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए।

मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं, जो वहां देह व्यापार होने की पुष्टि करती हैं। पुलिस की यह कार्रवाई केवल क्लिनिक तक ही सीमित नहीं रही। डीएसपी के निर्देश पर डॉक्टर के आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से प्रतिबंधित कोडीन सिरप (नशीली दवा) की खेप बरामद हुई है।

इस बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जिससे न केवल अनैतिक देह व्यापार बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के तार भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। डीएसपी साक्षी कुमारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टर अभिमन्यु और उनकी पत्नी की मुख्य भूमिका सामने आई है।

ये दोनों मिलकर क्लिनिक की आड़ में इस अनैतिक धंधे को संरक्षण दे रहे थे। पुलिस ने साक्ष्य मिटाने की किसी भी संभावना को देखते हुए क्लिनिक को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी छापेमारी जारी रहेगी।

Web Title: Khagaria Doctor Abhimanyu his wife were running sex racket paixa do sex karo kuch nahi hoga ham log dhekha lenge illegal private Hariom Clinic raid officers shocked 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे